{"_id":"5980b9524f1c1beb5a8b45ea","slug":"51501608274-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की कुंडी तोड़ नकदी-जेवरात उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की कुंडी तोड़ नकदी-जेवरात उठा ले गए चोर
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। भवानीगंज के बाद अब डुमरियागंज थाना क्षेत्र में चोरों ने दस्तक दे दी है। सोमवार की रात चोरों ने भरवठिया मुस्तकहम गांव में एक घर को निशाना बनाया। चोर घर की खिड़की की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और नकदी व कीमती जेवरात उड़ा ले गए। पुलिस ने चोरी की घटना के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भरवठिया मुस्तहकम निवासी जयकरन चौहान पुत्र लोचई के घर सोमवार की रात अज्ञात चोर मकान के मेन गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे। नीचे कमरे में रखे 10 हजार नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घटना के वक्त परिजन छत पर सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना जयकरन ने पुलिस को देकर चोरों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफास करने की मांग की है। इस संबंध में एसओ राधेश्याम राय ने बताया कि चोरी की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।