{"_id":"674a083f8da1b20cd00bdfee","slug":"50-sacks-of-urea-loaded-in-pickup-recovered-driver-caught-by-police-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128085-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिकअप में लदी 50 बोरी यूरिया बरामद, चालक को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिकअप में लदी 50 बोरी यूरिया बरामद, चालक को पुलिस ने दबोचा
Sat, 30 Nov 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
कोटिया में एसएसबी की गिरफ्त में यूरिया के साथ आरोपी।
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी कोटिया के जवानों ने शुक्रवार को तस्करी के जरिए नेपाल जा रही एक पिकअप यूरिया बरामद किया। चेकिंग में पिकअप से 50 बोरी यूरिया बरामद हुआ। इसके साथ ही आरोपी चालक पकड़ा गया। पूछताछ करने के बाद लिखापढ़ी करते हुए बरामद खाद और आरोपी को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से सीमा पर अवैध रूप से उर्वरक के तस्करी को रोकने के लिए विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर से जानकारी पिपरा गांव के रास्ते अवैध रूप से यूरिया के बड़े खेप की तस्करी होने वाली है।
सूचना पर सीमा चौकी कोटिया से एक विशेष गश्ती दल पिपरा गांव के पास पहुंचकर देखा गया कि एक चार पहिया वाहन पिपरा गांव के एक कच्चे रास्ते से नेपाल की ओर जा रही है। जैसे ही वाहन चालक का नजर गश्ती दल पर पड़ी तो वह वाहन छोड़कर भागने लगा। दल ने तत्परता के साथ घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और पिकअप की तलाशी लेने पर 50 बोरी यूरिया बरामद हुआ। चालक की पहचान रामधन भारती निवासी चेरिगावा थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि खाद भारत से नेपाल लेकर जा रहा था। खाद से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर वह उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद टीम ने मौके पर बरामद 50 बोरी यूरिया और पिकअप को जब्त कर चालक सहित सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी को सुपुर्द कर दिया।भ