फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   50% of Dalits and Backward Powers

दलितों व पिछड़ों को मिले 50 फीसदी थानेदारी

Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
50% of Dalits and Backward Powers
अनुप्रिया पटेल
सिद्धार्थनगर। अपना दल एस ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए सूबे के मुखिया से 50 फीसदी थानों की थानेदारी दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों को सौंपने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि हर वर्ग की हिस्सेदारी के बगैर लोकतंत्र को मजबूती नहीं मिल सकती।
विज्ञापन

पार्टी नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार को जिले में थीं। ने कही। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पार्टी के जनपदीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में दलित व पिछड़ों की सक्रिय भागीदारी की जंग जारी रहेगी। पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी न्यायपालिका व विधायिका में भी दोनों वर्गों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग कर रही है। इसके तहत सभी जिलों में पचास फीसद थानों में दलित व पिछड़ों की तैनाती की मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से गुहार लगाई गई है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जैसे अहम पदों में से एक पर पिछड़ों की तैनाती की मांग की गई है।
विज्ञापन

पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी की मांग पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को सक्रिय करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में शोहरतगढ़ की जनता ने चौधरी अमर सिंह के माथे जीत का सेहरा बांधकर निश्चय ही स्व. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 2019 में राजग के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. आशीष सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार में सहयोगी होने के बाद भी समय-समय पर सुझाव दिया जा रहा है। संगठन को गतिशील व मजबूत करने की दिशा में समय-समय पर कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी व विधान मंडल में नेता नील रत्न सिंह पटेल ने भी संगठन के उद्देश्यों और नीतियों को बताया। साथ ही गांव-गांव ही नहीं घर-घर पहुंचकर पार्टी की गतिविधियों से परिचित कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed