फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   5 positive in district

दिल्ली से आए प्रोफेसर के यहां निकले तीन कोरोना पॉजिटिव

Wed, 05 Jan 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
5 positive in district
दिल्ली से आए प्रोफेसर के यहां निकले तीन कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

जिले में बुधवार को पांच लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
तीसरी लहर में नौ लोग हो चुके हैं संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार को पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दिल्ली से आए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के यहां तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि इटवा में एक व्यक्ति के साथ ही एक और संक्रमित मिला है। कोरोना की तीसरी लहर में जिले में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। फिलहाल, नौ लोगों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हुए एक युवक की रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बर्डपुर सीएचसी में हुए एंटीजन टेस्ट में पता चला कि दिल्ली से यात्रा करके सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर, उनकी पुत्री और ड्राइवर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुबोध चंद्रा ने बताया कि तीनों लोगों को विश्वविद्यालय परिसर में होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है, जबकि इटवा सीएचसी में हुए एंटीजन टेस्ट में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे होम आइसोलेट कर दिया है। फिलहाल उसकी तबीयत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

सांसद का ड्राइवर भी संक्रमित
इटवा। विकास खंड इटवा के ग्राम मुङ़िला सोनबरसा में कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि वह डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के यहां ड्राइवर हैं। डॉ. अजीत त्रिपाठी के मुताबिक उसे मुङ़िला सोनबरसा गांव में होम क्वारन्टीन कर दिया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आए 16 व्यक्तियों में 11 का जिला मुख्यालय पर जिले की टीम ने व पांच लोगों का सीएचसी इटवा की टीम ने जांच के लिए सैंपल लिया है। इटवा में सभी पांच लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की जंग में सतर्क हुआ सरकारी महकमा
जिले में दो दिन से लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों की धड़कन बढ़ा दी है। डीएम दीपक मीणा ने बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों को कोरोना संक्रमण के प्रति सभी प्रकार के सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, जबकि सीडीओ पुलकित गर्ग ने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के खिलाफ 1000 रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। सीएमओ डॉ. एके सिंह एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरव चतुर्वेदी एवं डॉ. डीके चौधरी एवं डॉक्टरों के साथ बैठक कर संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि जहां भी कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं, वहां पॉजिटिव व्यक्ति को होम आइसोलेट करते हुए उसकी पूूरी देख-रेख की जाए। कोई गंभीर व्यक्ति को होगा, उसे एमसीएच विंग में भर्ती करके इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed