{"_id":"667dcdb8bf134b3bda048e84","slug":"5-lekhpals-transfered-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119836-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिलाध्यक्ष समेत पांच लेखपालों का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिलाध्यक्ष समेत पांच लेखपालों का स्थानांतरण
Fri, 28 Jun 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने एक तहसील में 10 वर्षों से कार्यरत पांच लेखपालों का एक-दूसरे तहसील में स्थानांतरण किया है। इनमें लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता भी शामिल हैं। वह वर्तमान में इटवा तहसील में कार्यरत थे। डीएम की ओर से जारी आदेश में बांसी तहसील में कार्यरत लेखपाल चंद्र लाल का इटवा तहसील और ओम प्रकाश का शोहरतगढ़ तहसील के लिए हुआ है। इसके अलावा इटवा तहसील में कार्यरत और लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता का स्थानांतरण शोहरतगढ़ तहसील के लिए किया गया है। इटवा में तैनात लेखपाल राम गोपाल श्रीवास्तव का डुमरियागंज, शोहरतगढ़ में तैनात लेखपाल सुरेंद्र कुमार यादव का तबादला बांसी तहसील के लिए किया गया है। संवाद
विज्ञापन