{"_id":"5fba92ca8ebc3e9be418de78","slug":"5-found-positive-in-siddhartnagar-district-siddharthnagar-news-gkp374110187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
सिद्धार्थनगर में पांच और संतकबीरनगर में चार मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/संतकबीरनगर। कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में सिद्धार्थनगर में पांच और संतकबीरनगर में चार पॉजिटिव मिले। इससे सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3884 और संतकबीरनगर में 3069 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सिद्धार्थनगर में एक्टिव मरीजों की संख्या 64 और संतकबीरनगर में 40 है।
सिद्धार्थनगर कार्यालय के अनुसार रविवार को कोरोना के पांच मरीज मिले। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में इन लोगों के कोविड19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बीमारों को महिला अस्पताल के आइसोलेशन विंग में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। सीएमओ कार्यालय के मुताबिक रविवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से 1948 नमूनों की रिपोर्ट आई। इनमें 1943 नमूने निगेटिव पाए गए। जो पांच पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें एक इटवा ब्लॉक के इटवा बाजार का, दूसरा खुनियांव ब्लॉक के सेहुआ गांव में पाया गया। बर्डपुर ब्लॉक के महदेईया गांव और उसका बाजार ब्लॉक के शिवपुर में एक-एक केस पॉजिटिव पाए गए। जिला अस्पताल में भर्ती व्यक्ति भी कोविड 19 संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 3884 लोग कोराना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 3771 लोग स्वास्थ्य लाभ कर चुके हैं जबकि 49 की मृत्यु हुई। रविवार को जिले में 64 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
संतकबीरनगर कार्यालय के अनुसार जिले में तैनात एक कांस्टेबल समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 1,369 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 3,069 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं और 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि रविवार को जिले में चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से पुलिस लाइंस में तैनात कांस्टेबल भी शामिल है। ब्लॉकवार रिपोर्ट में खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में एक और बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 3,069 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। 44 संक्रमितों की जान जा चुकी है। 40 केस एक्टिव हैं। 2,985 लोग ठीक हो चुके हैं। 1,369 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1,932 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।