फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   5 families agreed to live together

पांच दंपती दोबारा साथ रहने को हुए राजी

Sun, 20 Dec 2020 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
5 families agreed to live together
पांच दंपती दोबारा साथ रहने को हुए राजी
विज्ञापन

महिला थाना में आयोजित हुआ नई किरण जन सुनवाई कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। महिला थाना में रविवार को नई किरण जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुलह-समझौता करके पांच दंपती दोबारा एक साथ रहने को राजी हो गए। अन्य मामलों में एक ही पक्ष के आने के कारण अगली तारीख में बुलाया गया।

सुनवाई करते हुए कांउसलरों की टीम के घंटों समझाने के बाद पूजा पत्नी राजाराम निवासी बहडिलिया थाना सदर, पुष्पा पत्नी रामानंद निवासी जोलहाभारी थाना इटवा, हरिश्चंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी जगरगठिया थाना शोहरतगढ़, आशमा पत्नी रहमत अली निवासी दुबायत थाना इटवा, शारदा पत्नी तौलन निवासी बहादुरपुर थाना इटवा एक साथ रहने को राजी हो गए। चार मामलों में एक ही पक्ष पहुंचा था। इसलिए उन्हें अगली तारीख में बुलाया गया। सुनवाई के दौरान एसआई पूनम मौर्य, काउंसलर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, शमशुल हक, विनयकांत मिश्र, महिला मुख्य आरक्षी सरोज माला, सबिता सिंह, ब्यूटी गिरी, नेहा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed