{"_id":"5ff738448ebc3e31862e1ae3","slug":"49-33-lakh-nepalese-currency-recovered-siddharthnagar-news-gkp379952891","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल पुलिस का छापा, 49 लाख 33 हजार नेपाली मुद्रा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल पुलिस का छापा, 49 लाख 33 हजार नेपाली मुद्रा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
49.33 लाख नेपाली मुद्रा बरामद
कृष्णानगर में काठमांडू पुलिस ने छापा मारकर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। काठमांडू से आई नेपाल पुलिस ने कृष्णानगर कस्बे में बृहस्पतिवार को छापा मारा। सटही काउंटर एक्सचेंज के संचालक के आवास और प्रतिष्ठान से पुलिस ने 49.33 लाख नेपाली मुद्रा बरामद किया।
बढ़नी सीमा से सटे कृष्णानगर के व्यवसायी सचिन टिबड़ेवाल के घर पर नेपाल पुलिस ने छापा मारा। आरोपित को लेकर उसके प्रतिष्ठान पर गई। व्यवसायी सटही काउंटर चलाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। काठमांडू पुलिस के साथ कृष्णानगर थाने के निरीक्षक सुखदेव पौडेल टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। सीडीओ कपिलवस्तु दीघ नारायण पौडेल ने बताया कि काठमांडू से आई टीम ने कृष्णानगर पुलिस की मदद से छापा मारकर 49.33 लाख नेपाली मुद्रा बरामद की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बढ़नी निवासी एक व्यक्ति के पास से काठमांडू पुलिस ने लगभग डेढ़ करोड़ नेपाली मुद्रा बरामद किया था।
भारतीय और नेपाली मुद्रा बरामद, तीन गिरफ्तार
बढ़नी। एसएसबी के जवानों ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान दो नेपाली नागरिकों को पकड़ा। उनके कब्जे से तीन लाख भारतीय मुद्रा और 1.80 लाख नेपाली मुद्रा बरामद किया। सहायक सेनानायक सुमित हरित ने बताया कि एसएसबी बैरियर पर जवानों की ओर से चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान नेपाल से आ रहे दो व्यक्तियों का तलाशी ली गई। उनके पास से तीन लाख भारतीय और 1.80 लाख नेपाली मुद्रा मिली। उनके पास में किसी प्रकार का वैध कागजात नहीं होने पर कस्टम बढ़नी को सौंप दिया गया। पूछताछ में उन लोगों ने अपना नाम, पता अशोक चौधरी, चित्रअंगद यादव निवासी तौलियहवा जिला कपिलवस्तु बताया। संवाद