फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   455 Got Married in CM Samuhik Vivah

सामूहिक विवाह में 121 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
455 Got Married in CM Samuhik Vivah
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : 455 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान शनिवार को पूरे जिले मेें 455 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर अपने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। योगी सरकार के इस खास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ पूरी प्रशासनिक मशीनरी लगी रही। डुमरियागंज में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह खुद बरात का हिस्सा बनकर दूल्हों के साथ वाहन चलाते नजर आए। गरीब बेटियों की शादी में ढोल-ताशा भी बजाया गया और आतिशबाजी की गई। वर-वधू को सभी ने शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी उन्हें उपहार देकर विदा किया।
नवनिर्मित विवाह घर में पूरे रीति रिवाज से सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रशासन के साथ स्थानीय व्यापारियों ने भी बेटियों को उपहार व सहायता राशि भेंट की। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह के आयोजनों से फिजूलखर्ची पर अंकुश लगता है। गरीब मां-बाप को भी दहेज आदि की चिंता नहीं करनी पड़ती है। मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत कर गरीबों के दर्द को समझा है। सांसद जगदंबिका पाल ने जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। दूल्हों को सजाने के लिए ब्लॉक सभागार में इंतजाम किया गया था। जबकि दुल्हनों का शृंगार नगर पंचायत के हाल में ब्यूटी पार्लर से आई ब्यूटीशियन ने किया। इसके बाद ईओ शिवकुमार सभी दुल्हनों को अपने साथ यज्ञ मंडप में ले गए। जहां विधि-विधान के साथ सभी का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान रामकुमार कुंवर, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, एसडीएम प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर वकील पांडेय, मधुसूदन अग्रहरि, शंभू प्रसाद अग्रहरि, चंद्रभान अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, शत्रुघ्न सोनी, सुगंध अग्रहरि, भोलू सिंह, सुखदेव शास्त्री, राजेश द्विवेदी, कमलेश चौरसिया, शैलैश सिंह, तिलकराम, ताकीब रिजवी, राजू पाल, लालाजी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेटियों के हाथ पीले करने के लिए संकल्पित:स्वास्थ्यमंत्री
बांसी। अब गरीब पिता को अपनी बेटी की शादी करने की चिता नहीं करनी है। सरकार उनकी बेटियों के हाथ पीले करने के लिए संकल्पित है। यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के साथ कहा कि अब सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और विवाह तक की व्यवस्था कर रही है। इस अवसर पर 100 जोड़ों का विवाह, रीति-रिवाज से कराया गया। नव दंपती को 35 हजार नकद के साथ गृहस्थी के सामान उपहार स्वरूप दिया गया। जिसमे बांसी ब्लॉक से कुल 43, मिठवल के 19, खेसरहा 32 तथा नगरपालिका से 6 जोडे़ं शामिल हुए। एसडीएम जग प्रवेश, सीओ देवी गुलाम सिंह, बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी जय प्रकाश राय सहित अन्य प्रशासनिक और सामाजिक लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सतीश चंद्र ने नव युगलों को उपहार देकर की विदाई
इटवा। सामूहिक विवाह समारोह में 59 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरूआत की। इसमें 49 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़ों की शादी उनके धर्म के अनुसार विधि विधान से संपन्न कराई गई। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी की देखरेख में संपन्न हुए कार्यक्रम उपस्थित लोगों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नव दंपती को गृहस्थी के सामान देने के साथ लड़की की खाते में 35 हजार रुपये भी भेजने का काम कर रही है। विदाई के समय शिक्षा मंत्री ने दुल्हन बनी बेटियों को उपहार के रूप में साड़ी देकर उन्हें विदा किया। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक राजन पांडेय रत्न व अमर मणि दुबे ने विवाह गीत सुनाया। इस अवसर पर बीडीओ आनंद कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दूबे, रामानंद मिश्र, कृष्णा मिश्रा, श्रवण गिरी, सुधीर त्रिपाठी सहित खुनियावं व इटवा विकास खंड के सभी आधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
83 बेटियों ने गृहस्थ जीवन की थामी बागडोर
बढ़नी। ब्लॉक परिसर में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 83 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल और विशिष्ट अतिथि विधायक अमर सिंह चौधरी ने नव दंपती को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर सामूहिक विवाह का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, राजन, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ चौधरी, योगेंद्र त्रिपाठी, राजेश पाठक, पिंटू पाठक, विंध्याचल शुक्ला, अनुज चौधरी, सारिक खान, दुर्गेश पांडे, संजय, बब्बू प्रधान, सूर्य प्रकाश पांडे, लवकुश चौधरी, नर्वदेश्वर मणि,फतेह बहादुर सिंह, महेश्वर पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद

नवनिर्मित विवाह भवन का हुआ लोकार्पण
डुमरियागंज। सांसद जगदंबिका पाल और विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने राप्ती तट पर करीब 5 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित विवाह घर का लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि भवन बनने से इसका सीधा लाभ गरीबों को मिलेगा। विधायक ने कहा कि अवैध कब्जों को हटाकर उन जमीनों का प्रयोग कल्याणकारी योजनाओं में किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed