फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   43.28 percent voting in the by-election for the post of Prime Minister

Siddharthnagar News: प्रधान पद के उपचुनाव में 43.28 प्रतिशत मतदान

Wed, 19 Feb 2025 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
43.28 percent voting in the by-election for the post of Prime Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के ग्रामसभा जमौता- जमौती में बुधवार को ग्राम प्रधान पद का उपचुनाव संपन्न हुआ। उपचुनाव पूर्व प्रधान जलील अहमद की चार माह पहले हुई मृत्यु हो गई। प्राथमिक विद्यालय जमौता-जमौती में बने दो मतदान केंद्रों पर कुल 1169 पंजीकृत मतदाताओं में से 522 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
बूथ संख्या 308 पर 290 और 309 पर 232 वोट पड़े। दोनों बूथ मिलाकर कुल 43.28 प्रतिशत मतदान हुआ। 522 मतदान के मतदान करने के बाद दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटी में बंद हो गया।
विज्ञापन

यह जानकारी पीठासीन अधिकारी अजीम हैदर रिजवी ने दी। उपचुनाव के सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार रवि कुमार यादव रहे। उपचुनाव का जायजा उप जिलाधिकारी डॉक्टर संजीव दीक्षित ने भी लिया। आरओ सहायक अभियंता राजेश कुमार की उपस्थिति में उपचुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में 21 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखी गई मतपेटी : डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के जमौता-जमौती गांव में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए ग्राम प्रधान के उपचुनाव के मतदान के बाद चुनाव मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी में रख दिया गया।

जो 21 फरवरी शुक्रवार को मतगणना को लेकर मतगणना स्थल पर पहुंचाई जाएगी। बुधवार की शाम को एसडीएम डुमरियागंज डॉ. संजीव दीक्षित और सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने स्ट्रांग रूम पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया तथा शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष मतगणना को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बीडीओ व एडीओ पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत अमित कुमार त्रिपाठी, सहाबुललाह, रोजगार सेवक ओमप्रकाश, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed