फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   43 personnel found absent in training, case will be filed

Siddharthnagar News: प्रशिक्षण में 43 कर्मी मिले अनुपस्थि, दर्ज होगा मुकदमा

Wed, 15 May 2024 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
43 personnel found absent in training, case will be filed

विज्ञापन
- लोकसभा चुनाव को लेकर सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण में रहे गैरहाजिर

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन और मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण में पहले दिन बुधवार को दोनों पालियों में 43 कर्मी अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने सभी के खिलाफ मुकदमा के साथ ही विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में बुधवार को संपन्न प्रशिक्षण के दोनों पालियों में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय में कुल 2520 कार्मिकों को शामिल होना था। इस दौरान 13 पीठासीन अधिकारी, पांच मतदान अधिकारी प्रथम, 10 मतदान अधिकारी द्वितीय, 15 मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे। इस दौरान डीएम पवन अग्रवाल ने प्रशिक्षण का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक कराने में पीठासीन व मतदान अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सभी पीठासीन और मतदान अधिकारी मतदान प्रक्रिया विशेषकर ईवीएम संचालन से संबंधित तकनीकी जानकारी में दक्षता प्राप्त कर लें। मतदान अधिकारी कार्मिक एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता को परखने के लिए बीच-बीच में कार्मिकों से सवाल जवाब भी करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी काउंटर का भी जायजा लिया। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, बाल विकास परियोजना अधिकारी मो. अरशद आदि मौजूद रहे।




पोस्टल बैलेट से 419 ने किया मतदान

सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में प्रशिक्षण के पहले दिन 419 कर्मरियों ने पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें शोहरतगढ़ में 51ए कपिलवस्तु में 84ए बांसी में 87ए इटवा में 59ए डुमरियागंज में 138 कर्मियों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed