{"_id":"5f60c2998ebc3e51e7013234","slug":"43-corona-positiv-found-siddharthnagar-news-gkp3656084114","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के दो कर्मचारी समेत 43 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय के दो कर्मचारी समेत 43 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 2731 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। न्यायालय के दो कर्मचारियों समेत मंगलवार को जिले में कोरोना के 43 संक्रमित पाए गए। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 2731 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2322 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 382 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक जिले में संक्रमण से 27 लोगों की जान जा चुकी है। मंगलवार को 20 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 11 संक्रमित बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें ढेबरुआ में छह, वार्ड नंबर आठ, गुलाड़ी, रामजानकी मंदिर, सरजू नगर, वार्ड नंबर 10 में एक-एक संक्रमित पाए गए। खेसरहा ब्लॉक के सकारपार गांव में तीन, तेलौरा करूनाखुर्द गांव में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक के सिविल कोर्ट में दो, जिला अस्पताल, गोबरहवा, परसा साहनी और नौगढ़ में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ कस्बे में दो और जमुनी गांव में एक संक्रमित मिला। लोटन के पचमा, धोबहा और लोटन गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के एसबीआई शाखा में एक संक्रमित मिला। भनवापुर ब्लॉक के मनिकौरा और चौखड़ा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज के हल्लौर और रंगजीपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इटवा के विशुनपुर, इनरीग्रांट और इटवा तहसील में एक-एक संक्रमित मिले। जोगिया के मझवन गांव में दो, उदयपुर और जोगिया गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। मिठवल के असनार गांव में एक संक्रमित मिला। उसका बाजार के दतरंगवा और उसका बाजार में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 43 संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।