फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   42 bags of urea being sent to Nepal recovered, one accused arrested

Siddharthnagar News: नेपाल भेजी जा रही 42 बोरी यूरिया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
42 bags of urea being sent to Nepal recovered, one accused arrested
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा चौकी कोटिया और ककरहवा में तैनात 43वीं वाहिनी एसएसबी ने नेपाल भेजी जा रही 42 बोरी यूरिया खाद बरामद की है। सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर एसएसबी ने अलग-अलग स्थानों से नेपाल भेजी जा रही खाद बरामद किया है। वहीं एक चार पहिया वाहन व एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफल रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसएसबी ने बुधवार की रात व बृहस्पतिवार को सीमाई क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। सीमा चौकी कोटिया में तैनात एसएसबी ने रात के समय नेपाल की ओर जा रहे एक चार पहिया वाहन की तलाशी ली तो उस पर 35 बोरी यूरिया खाद लदी पाई गई। वाहन चालक से पूछताछ हुई तो उसके पास को वाजिब जवाब व कागजात नहीं पाया गया, जिसके बाद एसएसबी ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। चालक ने पूछताछ में अपना नाम शहजाद निवासी ग्राम कोटिया थाना शोहरतगढ़ बताया। उसके पास कोई कागजात मौजूद नहीं था। इसी तरह सीमा चौकी ककरहवा में तैनात एसएसबी जवानों ने बृहस्पतिवार को दो साइकिल पर लाद कर ले जाई जा रही सात बोरी यूरिया बरामद की। चार पहिया वाहन पर 35 बोरी यूरिया ले जा रहे।ककरहवा के जवानों ने जब रोका तो वह साइकिल समेत यूरिया की बोरी छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed