फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सपा, बसपा कांग्रेस, तीनों दल हैं एक

सपा, बसपा कांग्रेस, तीनों दल हैं एक

Fri, 12 Apr 2019 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सपा, बसपा कांग्रेस, तीनों दल हैं एक
बर्डपुर में भाजपा की सभा को संबोधित करते राज्यमंत्री अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। चोर के अजोरिया रात ठीक न लगेला। यही खातिर अंधेरा चाहत हऔं। सब लोग मिलके मोदी के रोकल चाहत हैं। जिससे भ्रष्टाचार करके देश के गरीब, किसानों के हक पर डाका डाल सकें। मगर जनता सब जान चुकी है। मोदी को दोबारा यही जनता प्रधानमंत्री बनाएगी।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को बर्डपुर कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में भाजपा की ओर से आयोजित विजय लक्ष्य सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अनिल राभजर ने कही। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी नहीं देश हित के नाम पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए सपा, बसपा ने गठबंधन किया है। मगर कांग्रेस इससे अलग नहीं है। क्योंकि यह लोग उसी कांग्रेस के साथ मिलेंगे। जिससे आजाद के बाद से देश की जनता को गरीब बनाने का काम किया है। मगर चुनाव आई तो गरीबी दूर करने की बात कर रहे हैं। वहीं, सपा, बसपा के लोग जिन्होंने एक साथ प्रदेश में हुकुमत किया। मगर विकास के नाम पर कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

विकास केवल इटावा और सैफई में हुआ। उनका प्रदेश के अन्य जिलों के विकास पर ध्यान नहीं था। देशहित के लिए एक होकर मतदान करें और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री गिरिश चंद यादव ने कहा कि देश पर कभी मुगल तो कभी अंग्रेजों ने हुकुमत किया। वह चले गए तो कुछ जयचंद बचे हैं जो मोदी को रोकना चाह रहे हैं। इसलिए महागठबंधन किया है। जब पाकिस्तान में भारतीय सेना की ओर से हमले किए जाते हैं तो कांग्रेस के नेताओं को दर्द होता है। यह देश हित की नहीं सोच सकते हैं। कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाला करके देश के विकास की रफ्तार को रोकने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने सरकार में रहते हुए सारे खजाने को खाली कर दिया। अब उन्हें गरीबों की याद का आ रही है। राहुल किसानों के लिए काम करने की बात करते हैं। मगर उन्हें यह पता नहीं है कि आलू खेत में पैदा होता है कि फैक्ट्री में। कहा कि भाजपा के घोषित प्रत्याशी व सांसद जगदंबिका पाल जीत दिलाकर भेंजे। इस दौरान विधायक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल ने भी कार्यक्रम का संबोधित किया। इस दौरान लोकसभा प्रभारी दुर्गा राय, लालजी त्रिपाठी लाल बाबा, राजेंद्र पांडेय, बृजबिहारी मिश्र, गोविद माधव, कन्हैया पासवान, ओमप्रकाश यादव, रामनेवास यादव और भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed