{"_id":"5c1d1d63bdec2256c66bb77b","slug":"41545411939-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात
Fri, 21 Dec 2018 10:35 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम निरीक्षण करते डीएम कुणाल सिल्कू और एसपी डॉ धर्मवीर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पूर्व पीएम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपदवासियों को मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे। शिलान्यास कार्यक्रम दोपहर एक बजे जिला जेल के सामने स्थित प्रांगण में आयोजित होगा। सीएम के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 दिसंबर 2017 को कपिलवस्तु महोत्सव के कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा की थी। इसके कुछ समय बाद शासन के निर्देश पर भूमि की तलाश शुरू हो गई थी। जमीन मिलने के बाद यह माना जा रहा था कि नए साल से पहले मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर जनपद वासियों को तोहफा देंगे। कार्यक्रम तय होने के बाद यह उम्मीद सच साबित हुई। कॉलेज के निर्माण का जिम्मा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम सिद्धार्थनगर की इकाई को सौंपा गया है।
राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 226 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। नए सीएमओ कार्यालय के सामने स्थित 18 एकड़ जमीन पर प्रशासनिक भवन व शैक्षणिक भवन, हॉस्टल व आवास बनाए जाएंगे। वहीं जिला अस्पताल परिसर में 300 बेड का आधुनिक व्यवस्था से लैस छह मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में उच्च तकनीक का अल्ट्रासाउंड, कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जन आदि की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि जिला अस्पताल में पहले से ही 200 बेड हैं। इसमें 300 बेड और बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
मॉडल स्कूल रेहरा और धेंसा क्रय का सीएम कर सकते हैं निरीक्षण
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो जाने के बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम और सभा के बाद ग्राम पंचायत रेहरा के मॉडल स्कूल और धेंसा धान क्रय केंद्र का निरीक्षण संभावित है। इसके बाद नीति आयोग की रिपोर्ट पर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा होगी। बैठक में एसपी डॉ धर्मवीर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, एसडीएम सदर उमेश चंद्र निगम, सीएमओ आरके मिश्र, सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय, बीएसए राम सिंह आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
डीएम और एसपी ने कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि हेलीपैड केंद्रीय विद्यालय के बगल में बनाया जाएगा। इसके थोड़ी ही दूर पर सभा स्थल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के मंच के अलावा दो अन्य मंच बनाए जाएंगे। एसपी ने बताया कि सभा स्थल पर सामान्य नागरिकों के लिए प्रवेश के लिए चार द्वार बनेंगे। दो प्रवेश द्वारा बीएसए कार्यालय के बगल में और दो जिला कारागार के ठीक सामने रहेगा।
पांच एएसपी समेत 765 पुलिसकर्मी, चार कंपनी पीएसी मांगी गई
एसपी ने सीएम को कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में एडीजी कानून व्यवस्था से कार्यक्रम वाले दिन पांच अपर पुलिस अधीक्षक, 14 पुलिस उपाधीक्षक, 20 प्रभारी निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, 150 हेड कांस्टेेबल, 450 कांस्टेबल, महिला उपनिरीक्षक 12, 50 महिला आरक्षी, 05 उप निरीक्षक ट्रैफिक, 25 हेड कांस्टेबल ट्रैफिक, 04 निरीक्षक एलआईयू, 10 उप निरीक्षक एलआईयू, 10 हेड कांस्टेबल एलआईयू, 10 महिला हेड कांस्टेबल महिला, एलआईयू, चार कंपनी पीएसी व चार फायर टेंडर मांगा गया है।