{"_id":"5c0aaebabdec2241634228aa","slug":"41544203962-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल, लूट ली महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल, लूट ली महफिल
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
आकांक्षा समिति की देखरेख में आयोजित हुए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महोत्सव में तीसरे दिन जिले के स्कूली बच्चों ने नृत्य, संगीत प्रतियोगिता में अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समूह, एकल गायन व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से बच्चों ने स्थान पाने के लिए मंच पर धमाल मचाया।
आकांक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में एकल नृत्य में ग्रुप लीडर के रूप में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के प्रदीप चौधरी, श्वेता चौधरी, जवाहर नवोदय विद्यालय की लाडली, सिहेंश्वरी इंका के मो. आतिफ, विद्या मंदिर इंटर कालेज की शिवाली सिंह, समूह गायन में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की कार्तिक व अंकित मिश्रा, शिवपति इंटर कालेज की साधना पुरी, सिहेंश्वरी इंटर कालेज के जागृति चौबे, माहिरा फातमा की प्रस्तुति सराही गई। एकल गायन के सीनियर वर्ग में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के कार्तिक पांडेय, विशाल चौधरी, गरिमा श्रीवास्तव, शिवपति इंका के मनीष यादव, जवाहर नवोदय की रूबी, समूह नृत्य सीनियर वर्ग में ग्रुप लीडर के रूप में विद्या मंदिर इंटर कालेज की यशी, सिहेंश्वरी इंटर कालेज की अदिति गुप्ता, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूूल की साक्षी पांडेय व आस्था सिंह, केंद्रीय विद्यालय की प्रतीक्षा ने बेहतर प्रस्तुति दी।
सेल्फी लें, मिलेगा पुरस्कार
महोत्सव में पहली बार बेहतरीन सेल्फी और विभिन्न विधाओं की फोटोग्राफी करने वालों को आयोजन समिति की ओर से प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। यह जानकारी प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय ने दी। इसके लिए आपको संबंधित फोटो महोत्सव की आर्ट गैलरी में अपने पूर्ण विवरण के साथ लगानी होगी। चयन समिति के निर्णयानुसार पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
हॉट एयर बैलून की उड़ान अब तीन सौ में
महोत्सव में पहली बार हॉट एयर बैलून की व्यवस्था की गई है। पहले इसके लिए पांच सौ रुपये का शुल्क तय किया गया था। लोगों की कम रुचि के कारण इसके शुल्क में कमी की गई है। अब इसमें उड़ने के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क तीन सौ रुपये खर्च करने होंगे। इसकी पुष्टि प्रभारी जिला सूचना अधिकारी ने की।
महोत्सव में आज
- पूर्वाह्न 11 बजे : ग्रामीण स्वच्छता विषय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, प्रशिक्षण
- दोपहर 2 बजे : स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति
- दोपहर 3 बजे : सिद्धार्थनगर का विकास : चुनौतियां, संभावनाएं विषयक बौद्धिक परिचर्चा
- शाम 5 बजे : रंगोली, मेंहदी, पेंटिंग प्रतियोगिता
- शाम 6 बजे : स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति में ताइक्वांडो-म्यूजिकल प्रस्तुति
- शाम 7 बजे : भातखंडे संगीत एकेडमी की प्रस्तुति
- रात 8 बजे : सांस्कृतिक संध्या भजन, सूफी व लोकगीत की प्रस्तुति मेनका मिश्रा द्वारा
- रात नौ बजे- हास्य कलाकार सुनील पॉल की प्रस्तुति