फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bjp worker perform

जिलाध्यक्ष के खिलाफ भाजपा कार्यालय पर धरना

Thu, 25 Oct 2018 10:48 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 25 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
bjp worker perform
भाजपा जिला कार्यालय पर धरना देते भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा के खिलाफ बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर ही धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिले की कमान मिलने के बाद से ही अध्यक्ष रकम लेकर पार्टी में पद बांट रहे हैं। धरना कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पद से हटाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष रेस्ट हाउस में बैठक कुछ लोगों के साथ मिलकर अधिकारी व कर्मचारियों को ब्लैकमेल करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर अपनी जेब भर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के उस्का मंडल के पूर्व अध्यक्ष जगदीश जायसवाल, देवेंद्र मिश्र, रामदरस त्रिपाठी, बुद्धि सागर सिंह, रामचंद्र अग्रहरि, रामशंकर तिवारी, द्वारिका लोधी, सुनील जायसवाल आदि का आरोप है कि जिलाध्यक्ष रुपये लेकर संगठन में पद बांट रहे हैं। ऐसे लोगों को पद दिया जा रहा है, जो पार्टी में कभी थे ही नहीं। उस्का में मंडल अध्यक्ष ऐसे सभासद को बनाया गया है, जिसने चुनाव के वक्त भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। यह सब भाजयुमो के एक नेता के कहने पर जिलाध्यक्ष कर रहे हैं। जिन लोगों ने संगठन को खड़ा किया है, उन्हें पद से मुक्त किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष रेस्ट हाउस में बैठक कुछ लोगों के साथ मिलकर अधिकारी व कर्मचारी को ब्लैकमेल करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं। पद से न हटाने पर विरोध जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जितेंद्र पांडेय, दुखीराम लोधी, हरी प्रसाद चौधरी, महेश्चर चौधरी, विजय बहादुर सिंह, उपेंद्र तिवारी, अमरजीत, राजेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा ने बताया कि संगठन में सभी लोग कार्यकर्ता हैं। इन्हीं में से लोगों को पार्टी का दायित्व मिलता है। जो भी आरोप लगाए गए हैं वे बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed