फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मांगों के समर्थन में भरी हुंकार

मांगों के समर्थन में भरी हुंकार

Tue, 05 Feb 2019 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में भरी हुंकार
मांगों के समर्थन में भरी हुंकार
विज्ञापन

फोटो- 54 व 55
प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की
धरने में पहुंचे बसपा नेता आफताब का भी मिला समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जिला इकाई के बैनर तले कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने 16 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को भी धरना दिया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। धरने में पहुंचे बसपा के डुमरियागंज लोकसभा प्रभारी आफताब आलम ने समर्थन देते हुए संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया।

मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास स्थित धरनास्थल पर एकत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बसपा नेता आफताब ने कहा कि बार-बार अनुरोध और प्रदर्शन के बाद भी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। लिहाजा कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सरकार का ध्यान दिलाने के लिए धरना देना पड़ रहा है। मांगों में राज्य कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम 18 हजार व 9 हजार मानदेय देने, योग्यता व वरीयता के आधार पर पदोन्नति, होमटेक राशन का सत्यापन प्रधानों से अलग रखने, स्कूलों की भांति आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अवकाश देने, आदि बिंदु शामिल हैं। इस मौके पर आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी, मकबूल आलम, कुसुम विश्वकर्मा, विद्या, आशा त्रिपाठी, चंदापाल, मनोज सिंह, देवेन्द्र चतुर्वेदी, पूनम त्रिपाठी, किरन गुप्ता, कुसुम सिंह, कौशिकी त्रिपाठी, सरिता देवी, विनीता राव, उर्मिला मिश्रा, साकिरा खातून, मंजू गुप्ता, मंजू देवी, विंदावती पांडेय, राम आशीष गौतम, मीना त्रिपाठी, कामिनी सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, देवेन्द्र दुबे, संतोष चौधरी, शिमला मौर्य, सुमन त्रिपाठी, नंदनी और महेन्द्र पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed