फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   छात्रा समेत चार की फिर कटी चोटी

छात्रा समेत चार की फिर कटी चोटी

Wed, 09 Aug 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
छात्रा समेत चार की फिर कटी चोटी
डुमरियागंज/इटवा (सिद्धार्थनगर)। जिले के इटवा और डुमरियागंज तहसील क्षेत्रों में महिलाओं के चोटी कटने की चर्चाएं दूसरे दिन और तेज हो गई है। बुधवार को चार युवतियों-महिलाओं की चोटी कट गई। सभी घटनाएं दिन के उजाले में हुई, बावजूद कोई समझ नहीं पाया कि उनकी चोटी कैसे कट गई। दो दिनों में चोटी कटने के छह मामले सामने आने के बाद दहशत फैल गया है।
विज्ञापन

पहली घटना इटवा थाना क्षेत्र के धोबहा गांव की है। गांव निवासी रामदास की पुत्री पुष्पा (19) बस्ती के बभनान में बीएससी की छात्रा है। बुधवार की सुबह नहाने के बाद बालों में कंघी कर रही थी। इसी दौरान अचानक सिर के एक हिस्से से बालों का गुच्छा कटकर गिर गया। घटना से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। काफी देर बाद उसे होश में आया तो उसने बाल कटने के बारे में कोई जानकारी दे पाने में असमर्थता जताई। इटवा वन ग्राम पंचायत के कनिकपुर में अनिल साहनी की पत्नी गुड़िया (26) आटा गूंथ रही थी। गुड़िया के मुताबिक अचानक सामने एक बिल्ली आई और फिर उसके बाल कट कर गिर गए। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के भटगंवा निवासी सुंदरी गौतम (32) सुबह 11 बजे घर के बाहर बरामदे में खड़ी होकर बालों में कंघी कर रही थी। अचानक उसके बाल कटकर गिर पड़े। उधर, भवानीगंज थाना अंतर्गत बस्ती सीमा पर स्थित तिनौहना गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी मीरा (30) बुधवार की सुबह करीब 9 बजे घर के अंदर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके ऊपर किसी जानवर ने हमला बोल दिया, जिसके बाद उसकी चोटी कटने के साथ ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे उठाकर बेंवा सीएचसी ले आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश आया। चोटी कटने की इन घटनाओं से क्षेत्र की महिलाओं में दहशत व्याप्त हो गया है। लोगों का कहना है कि अभी तक घर से बाहर निकल रही महिलाओं की चोटी या बाल कट रहे थे। लेकिन घर के अंदर भी बाल या चोटी कट जाना समझ से परे है। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। चिडिय़ा और बिल्ली बनकर बाल काटने की बात अंधविश्वास है। लोगों को इस पर यकीन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed