{"_id":"5989eede4f1c1b60718b457f","slug":"41502211806-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं दौड़ी एंबुलेंस, परेशान रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं दौड़ी एंबुलेंस, परेशान रहे मरीज
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बेपटरी हुई एंबुलेंस सेवा दूसरे दिन भी नहीं दौड़ सकी। गंभीर बीमारी से परेशान मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल तक पहुंचाया गया। एंबुलेंस व्यवस्था ठप होने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
मरीजों को आपात सेवा देने के लिए जिले में 102 व 108 नंबर की 51 एंबुलेंस सेवा संचालित है। पिछले कई दिनों से एंबुलेंस संचालन में डीजल की किल्लत चल रही थी। सोमवार को पेट्रोल पंप संचालकों के हाथ खड़ा कर देने के बाद सभी एंबुलेंस खड़ी हो गई थी। यही स्थिति मंगलवार को भी रही। सभी एंबुलेंस डीजल के अभाव में जहां-तहां खड़ी रही। जिला अस्पताल पहुंचने के लिए गंभीर मरीजों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। चिल्हिया में मार्ग दुर्घटना में घायल चिल्हिया निवासी राजू को एंबुलेंस नहीं मिलने के बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, उसका क्षेत्र के बसावनपुर में हुए एक सड़क हादसे में घायल दो युवकों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। ऐसे अनेकों गंभीर मरीज आए, जिन्हें एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में एंबुलेस सेवा के जिला प्रभारी नीरज ने बताया कि दोपहर बाद से तकनीकी दिक्कत सही होने के बाद एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई है। सभी गाडिय़ां अपने क्षेत्रों में चलने लगी है।