{"_id":"598745134f1c1be6638b45e3","slug":"41502037267-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर बढ़ी चौकसी
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पाकिस्तान व चीन से बढ़ते तनाव को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेपाल सीमा पर सकर्तकता बढ़ा दी गई है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए क्षेत्रों में आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के अलावा खुफिया विंग को भी अर्लट कर दिया गया है। खुली सीमा का दुश्मन लाभ न उठाने पाए इसके लिए हर पल निगरानी रखने के लिए निर्देश दिया जा चुका है। एक दिन पूर्व एएसपी ने सीमावर्ती गांवों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया था। सीमावर्ती थानों को विशेष सकर्तकता बरतने और गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है।
देश विरोधी गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहने वाली भारत- नेपाल सीमा के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही। 68 किलो मीटर नेपाल से जुडने वाली सीमा से कई बार पाक आतंकी दबोचे जा चुके है। इस वक्त पाकिस्तान के साथ चीन की भी नजर टेढ़ी है। नेपाल की खुली सीमा का लाभ उठाकर दुश्मन, स्वतंत्रता दिवस मेें कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न करने पाए इसके लिण् पहले से ही चौकसी बढ़ा दी गई है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एसएसबी, स्थानीय पुलिस व खुफिया विंग को अर्लट कर दिया गया। सूत्रों की माने तो चीन व पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के मद्देनजर बार्डर पर ऐसी स्कैनर, सीसीटीबी जैसे आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं जो संदिग्धों की पहचान करेंगे। एक दिन पूर्व एएसपी अरविंद मिश्र ने अलीगढ़वा पहुुंचकर संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया था। सीमावर्ती थानों के पुलिसकर्मी व एसएसबी के साथ संयुक्त बैठक कर निर्देश दिया कि क्षेत्र की हर गतिविधियों पर नजर रखें और संदिग्ध दिखने वालों पर कार्रवाई करें। इस संबंध में एएसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सीमा क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया हैं। सीमावर्ती थानों को विशेष सकर्तकता बरतने के लिए निर्देश दिए गए हैं।