फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अधिक फीस वसूली के विरोध पर छात्र को पीटा

अधिक फीस वसूली के विरोध पर छात्र को पीटा

Mon, 31 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अधिक फीस वसूली के विरोध पर छात्र को पीटा
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। अधिक फीस वसूले जाने की शिकायत व विरोध करना एक छात्र को महंगा पड़ गया। आरोप है कि नाराज पूर्व प्रधानाचार्य व उसके अध्यापक बेटे ने छात्र को बंधक बनाकर मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर यूपी-100 की टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्र को बचाया। मामला इटवा थाना क्षेत्र के गिरधपुर स्थित श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज का है। छात्र ने इटवा पुलिस को लिखित शिकायत पत्र देकर मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम कुसुम्ही निवासी राहुल पांडेय पुत्र बलराम पांडेय इटवा क्षेत्र के गिरधरपुर स्थित श्रीराम जानकारी इंटर कॉलेज में इंटर विज्ञान वर्ग का छात्र है। उसका आरोप है कि वह 23 जुलाई को स्कूल में रजिस्ट्रेशन और बोर्ड परीक्षा की फीस जमा करने गया था। जिस पर उससे निर्धारित फीस के बजाए 4600 रुपये स्कूल प्रबंधन द्वारा मांगा गया। राहुल 4000 रुपये देने लगा। इससे नाराज होकर स्कूल के एक शिक्षक ने उसे वहां से वापस लौटा दिया। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत फोन पर डीआईओएस से की। डीआईओएस ने राहुल को वापस स्कूल जाकर फीस जमा करने के साथ ही कम फीस लगने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे राहुल स्कूल पहुंचकर फीस जमा करने की बात कही। राहुल को स्कूल में देख शिक्षक भड़क उठा। फीस के एवज में 4600 से कम लेने से इंकार कर दिया और शिकायत वापस लेने की बात कही। शिकायत वापस न लेने की बात कहने पर राहुल को शिक्षक उसके पिता व पूर्व प्रधानाचार्य ने उसे एक कमरे में बंद कर मारने पीटने लगे। राहुल ने बताया कि प्रधानाचार्य रामकरन वरूण उसे धक्का देकर स्कूल से बाहर निकाल दिए। घटना के बाद 100 नंबर डायल करने पर पहुंची पुलिस ने उसकी जान बचाई। जिसके बाद वह अपने फूफा गौकरन पांडेय को सारी आपबीती बताई। इटवा थाने में जाकर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में इटवा थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच करवाकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed