Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   40 smuggled bags of urea recovered, six caught taking it to Nepal

Siddharthnagar News: तस्करी की 40 बोरी यूरिया बरामद, नेपाल ले जाने वाले छह पकड़े गए

Mon, 16 Dec 2024 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
40 smuggled bags of urea recovered, six caught taking it to Nepal
ककरहवा पुलिस की गिरफ्त में खाद के साथ आरोपी। संवाद
- बाइक और साइकिल से तस्कर नेपाल लेकर जा रहे थे खाद
विज्ञापन

- नेपाल में गेहूं की सिंचाई शुरू होने से बढ़ी मांग, तस्कर पहुंचाने लगे बाॅर्डर पार
- ककरहवा, अलीगढ़वा और कोटिया बाॅर्डर से एसएसबी ने पकड़ा
- समितियों की पड़ताल में सामने आया की यूरिया की ना के बराबर हो रही खरीद
- जिले में सिंचाई शुरू नहीं होने के कारण नहीं बढ़ी मांग, अगर तस्करी जारी रहता तो बढ़ेगी किल्लत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में गेहूं की सिंचाई शुरू होने के साथ सीमा पर यूरिया की तस्करी एकाएक बढ़ गई है। एक सप्ताह से यूरिया बाॅर्डर पार पहुंचाने का काम तेज हो गया है। क्योंकि सीमावर्ती इलाके के किसान मुंहमांगी कीमत देकर तस्करों से यूरिया ले रहे हैं।
सोमवार को सीमावर्ती क्षेत्र में एससएसबी ने अलीगढ़वा, ककरहवा और कोटिया बाॅर्डर से 30 बोरी यूरिया बरामद की। इसके अलावा 10 बोरी पुलिस ने पकड़ा है। कुल 40 बोरी यूरिया पकड़ी गई है, जिसे तस्कर नेपाल पहुंचा रहे थे। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की मानें तो क्षेत्र के दुकानदारों की तस्करों की सेटिंग रहती है। 100-150 रुपये प्रति बोरी मुनाफा लेकर तस्करों काे यूरिया दे देते हैं, जबकि स्थानीय किसान को बता देते हैं कि स्टाॅक नहीं है। क्योंकि अधिक मूल्य लेने पर किसान प्रतिक्रिया करेंगे। अगर तस्करी का यही हाल रहा तो डीएपी की तरह से एक-एक बोरी के लिए किसानों को परेशान होना होना पड़ेगा। समितियों पर यूरिया की हकीकत जानने के लिए पड़ताल की गई तो पता चला कि यूरिया तो अभी है, अभी लाइन लगाने की नौबत नहीं है। क्योंकि सिंचाई अभी 15 प्रतिशत किसान ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

---
तस्करी में रविवार को पकड़ी गई यूरिया
सीमा चौकी कोटिया से विशेष गश्ती दल पिपरा गांव के लिए रवाना हुए, चिह्नित स्थान पर पहुंच कर गश्ती दल ने देखा कि कुछ लोग पांच बाइक पर बोरी लादे पिपरा गांव के रास्ते से नेपाल की तरफ जा रहे हैं। गश्ती दल की ओर से उन व्यक्तियों को रोका गया तो वे लोग बोरी फेंककर नेपाल की तरफ भागने लगे। पीछा कर चार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम विनोद कोरी, अजय कुमार कुर्मी, सुशील कुमार चौधरी, बालाजी, अशोक कुमार कोरी निवासी दुधरा महाराजगंज, कपिलवस्तु, नेपाल बताया। सीमा चौकी धनगढ़वा की टीम ने चिरपुर गांव के पास एक बाइक सहित चार बोरी यूरिया, सीमा चौकी ककरहवा के विशेष नाका दल द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 544/1 के निरंजनपुर गांव से एक साइकिल सहित नौ बोरी यूरिया और सीमा चौकी नरकुल की टीम झुलनीपुर गांव से तीन बोरी यूरिया सहित 01 व्यक्ति, पिंटू पाल निवासी सुखमंगलपुर, थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त सीमा चौकियों के नाका और गस्ती दलों द्वारा अलग- अलग स्थानों से बरामद कुल सात बाइक मोटरसाइकल, एक साइकिल और 30 बोरी यूरिया सहित पांच व्यक्तियों को पकड़ा। इसके बाद कार्रवाई करके हुए बरामद यूरिया और बढ़नी व ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
---
मोहाना पुलिस ने 10 बोरी यूरिया बरामद
सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस की टीम ने क्षेत्र के लीलाडिहवा बाॅर्डर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 10 बोरी यूरिया बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी आफताब आलम निवासी माधोपुर थाना मोहाना ने बताया कि वह यूरिया लेकर नेपाल जाने वाला था। पूछताछ में उसने यह नहीं बताया कि किस दुकान से यूरिया की खरीद की थी। लिखापढ़ी करके पुलिस ने ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
--------------------
-पड़ताल लोगो
खबर अलग से लगाएं
समितियों की पड़ताल में दिखा यह हाल, बोले किसान
शाहपुर। किसान डीएपी के बाद यूरिया के लिए परेशान है। जिम्मेदार गोदामों में पूरा स्टॉक होने की बात कह रहे हैं, लेकिन किसानों को समितियों से यूरिया नहीं मिल रही है। कई समितियों पर तो सचिव नदारद रहे। किसान अगल बगल के लोगों से हर रोज पूछताछ कर खाली हाथ घर चले जाते हैं। गेहूं बुआई के 15 दिन बाद गेहूं की पौध को विकसित करने के लिए यूरिया का छिड़काव किया जाना है। किसानों को यूरिया की जरूरत है, लेकिन समितियों से यूरिया नहीं मिल रही है। इससे किसान परेशान हैं। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में स्थित साधना सहकारी समिति शाहपुर, लटेरा, राजपुर के समिति पर किसान हर रोज चक्कर काट रहे हैं। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति शाहपुर (चौखड़ा) के नाम से ग्राम पंचायत डेगहाजोत कस्तूरी में चल रहे समिति पर दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचे तो देखा समिति पर ताला लटक रहा था। वहीं, यूरिया खाद के लिए आए किसान इधर-उधर भटक रहे थे।
इस संबंध में सचिव अमरनाथ त्रिपाठी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी पर तीन सेंटर चल रहे हैं। रविवार को कोहडौरा में खाद्य वितरण करा रहे हैं। शाहपुर के समिति पर 250 बोरी यूरिया खाद स्टाॅक में है। मंगलवार को खाद्य वितरण कराया जाएगा। दोपहर करीब 01:00 बजे साधन सहकारी समिति लटेरा में भी ताला लटक रहा था। सेंटर के बाहर खड़े सचिव धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि हमारी समिति पर एक सप्ताह से यूरिया खाद नहीं है। मंगलवार को खाद आने की उम्मीद है। समिति का मरम्मत कार्य चल रहा है। कल तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। फिर सेंटर पर पर्याप्त जगह हो जाएगी। दोपहर करीब 01:30 बजे साधन सहकारी समिति राजपुर के नाम से ग्राम पंचायत धौरहरा में चल रहे समिति पर भी ताला लटक रहा था। समिति का रंगाई पुताई का कार्य चल रहा था। समिति से सचिव नदारद रहे, समिति के आसपास किसान यूरिया खाद्य के लिए भटक रहे थे। फोन से संपर्क किया गया तो सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि गोदाम का मरम्मत का चल रहा है। गोदाम को पास में ही एक दूसरे घर में शिफ्ट कर दिया गया है, जिसके चलते यूरिया खाद मंगाने में कुछ डेरी हुई है। दो से चार दिनों के अंदर गोदाम पर यूरिया खाद आ जाएगा।
---
साधन सहकारी समिति घोसियारी व पिपरा दोयम में यूरिया की कमी नहीं है। कारण यह है कि अभी क्षेत्र में गेहूं की सिंचाई का कार्य प्रारंभ नहीं हुई है। दोनों समितियाें पर यूरिया का स्टॉक है। शुक्रवार को पिपरादोयम समिति पर यूरिया का वितरण किया गया, लेकिन अभी गेहूं की सिंचाई न होने के कारण समिति पर कम ही किसान पहुंच रहे हैं। समिति बंद होने पर सचिव प्रेम नाथ दुबे ने बताया कि हमारी ड्यूटी 4 समितियां पर है। मंगलवार को घोसियारी समिति पर यूरिया का वितरण किया जाएगा।
---
बोले किसान
शाहपुर के नाम बनी समिति पर बैठे किसान जंगबहादुर पांडेय निवासी पचमरी ने कहा कि दो दिन से यूरिया खाद के लिए समिति का चक्कर लगा रहा हूं। खाद नहीं मिल रही। सात बोरी यूरिया खाद की जरूरत थी। एक दिन पूर्व भी यहां आया था। किसी ने कहा था कि कल आना आज भी नहीं मिल रही है। वापस घर जा रहा हूं। रूद्रौलिया निवासी किसान झिनकाई ने कहा कि राजपुर के समिति से हम लोगों को न तो डाई मिला न ही यूरिया। बड़े किसानों को आसानी से देते हैं। हम सबकी कौन सुनने वाला है। मजबूरी में महंगी दामों में प्राइवेट दुकानों से यूरिया खाद खरीद कर खेतों में छिड़काव करना पड़ रहा है। धौरहरा निवासी छोटेलाल ने कहा कि हमारे गांव पर ही समिति है पर हम लोगों को समय पर खाद नहीं मिलती। खाद की किल्लत को देखते हुए पहले से ही प्राइवेट दुकान से यूरिया 300 रुपये बोरी खरीद ली। समिति से न तो डाई मिला न ही यूरिया।
बेलबनवा निवासी किसान निजामुद्दीन ने कहा करीब दस बीघा गेहूं की बुवाई किया है। समिति से एक बोरा डीएपी नहीं मिला। यूरिया प्राइवेट दुकानों से 320 रुपये बोरी खरीद कर खेत में डाला है।

---
बोले जिम्मेदार
जिले में यूरिया की कमी नहीं समितियों पर यूरिया भेजी जा चुकी है। साथ ही प्राइवेट को भी आवंटित हुई। नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
-मो. मुज्जमिल, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed