फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   40 percent of voters answered no

Siddharthnagar News: 40 प्रतिशत मतदाताओं ने नहीं दिया जवाब

Sat, 02 May 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
40 percent of voters answered no
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के करीब 20 बूथों पर 1286 मतदाताओं को एसआईआर के तहत नोटिस भेजकर मतदाता सूची में शामिल होने के लिए दस्तावेज मांगा गया था। उसमें अभी तक 40 प्रतिशतने एसआईआर के नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
शीघ्र दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में ऐसे लोग वोट देने वंचित हो सकते हैं। न्याय पंचायत कपिया मिश्र के ग्राम पंचायत अहिरौली, बचड़ा-बचड़ी, बसौनी, जगदीशपुर राजा, कपिया मिश्र एवं सिरवत न्याय पंचायत के धेंसा नानकार ग्राम पंचायत के एईआरओ राम निवास को 1286 मतदाताओं के एसआईआर नोटिस के निस्तारण की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक 800 मतदाताओं ने नोटिस का जवाब देने के लिए अपने-अपने दस्तावेज पेश किए हैं। इसमें से जगदीशपुर राजा के 14 नेपाली बहू एवं अहिरौली की सात समेत करीब 100 नेपाल बहुओं के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारी ने बताया कि नेपाल की बहुओं को नोटिस के जवाब के दौरान निर्वाचन आयोग से निर्देश न आने के कारण प्रपत्र लेकर पेंडिंग सूची में डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed