फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   4 smuglar was arrest with 14 bag khad

14 बोरी यूरिया के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
4 smuglar was arrest with 14 bag khad
14 बोरी यूरिया के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

एसएसबी 66 वीं वाहिनी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा से पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
ककरहवा। एसएसबी 66 वाहिनी की हरिवंशपुर सीमा चौकी के जवानों ने रविवार को चेकिंग के दौरान चार बाइक सवार तस्करों को 14 बोरी यूरिया के साथ पकड़ा। पूछताछ के बाद बाइक व यूरिया सहित कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी के एसआई लालमन ने बताया कि पिलर संख्या 540/31 कन्हौली के आसपास जवान रूटीन गश्त पर थे। इसी बीच कुछ लोग बाइक पर खाद लादे नेपाल की तरफ जाते हुए नजर आए। जवानों द्वारा रोककर उनकी जांच करने पर 10 बोरी यूरिया, चार बोरी डीएपी सहित तीन भारतीय नंबर प्लेट व एक नेपाली नंबर प्लेट की बाइक सहित एक साइकिल बरामद हुई। पूछताछ में तस्करों की पहचान लोटन थाना क्षेत्र के रसियावल कला गांव निवासी आशीष पांडेय, मनीष पांडेय, गौरीशंकर तथा दुर्गेश पांडेय के रूप में की गई है। सभी तस्करों को बरामद सामान सहित ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। एसआई लालमन, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कान्स्टेबल भूदेव प्रसाद, इंद्रजीत सिंह, अमित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे कार्यकर्ता
बांसी मेें आयोजित बांसी व मिठवल ब्लॉक इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन बांसी व मिठवल ब्लॉक इकाई की बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसी के परिसर में रविवार को हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर विचार किया गया। जिलाध्यक्ष प्रभावती ने कहा कि पोषाहार को सेंटर पर पहुंचाने के लिए ठेका हुआ है। इसके लिए ठेकेदार को 18 रुपये प्रति बोरी विभाग दे रहा है। इसके बावजूद पोषाहार सेंटर पर नहीं पहुंच रहा है। लोगों को गोदाम से उठाना पड़ रहा है। कभी-कभार यदि पहुंचाया जाता है तो उसका किराया ले लिया जाता है तथा जो एतराज करते हैं, उन्हें जांच करने और परेशान करने की धमकी दी जाती है। कहा कि जून माह में दोनों ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से अवैध धन की वसूली की गई है, जो कर्मचारियों का शोषण है। संगठन अब चुप बैठने वाला नहीं है, अब कोई भी कार्यकर्ता गोदाम से पोषाहार नहीं उठाएगा। आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए हम तैयार हैं। इसके बाद विकास खंड बांसी व मिठवल के कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में मंजू देवी, विजय लक्ष्मी, दुर्गावती, प्रमिला, संगीता, इन्दू, मीना भाष्कर, उषा देवी, मनभावती, उर्मिला, सुधा, नीलम, अनीता, मीना, महेंद्र कुमार और मीरा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाहों पर तैनात किए गए मजिस्ट्रेट
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। डीएम दीपक मीणा ने 12 अगस्त को बकरीद को लेकर जिले के 18 मस्जिदों/ईदगाहों पर जिला स्तरीय अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया है। डीएम ने कहा कि बकरीद त्योहार व श्रावण मास का अंतिम सोमवार होने के कारण धार्मिक स्थलों पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पांचों तहसीलों में तहसीलदारों के नेतृत्व में टीम गठित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सभी तहसील क्षेत्रों के एसडीएम व सीओ को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के साथ ही कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।
फोटो- 71
ककहरवा कस्बे से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
अतिक्रमण के कारण आए दिन लगता था जाम
अमर उजाला ब्यूरो
ककरहवा। मोहाना थानाक्षेत्र के नेपाल सीमा से सटे ककरहवा कस्बे में नवनिर्मित एनएच-233 व नाले पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को ककरहवा चौकी प्रभारी अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में हटवाया।
गौतमबुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी को जोड़ने वाले ककरहवा कस्बे में कुछ दिन पूर्व ही सड़क तथा दोनों तरफ नाले का निर्माण कराया गया है। लेकिन निर्माण के साथ ही नाली के साथ-साथ सड़क के कुछ हिस्से पर भी दुकानदारों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। लिहाजा लोगों को आने जाने में काफी परेशान होना पड़ता है। पर्यटन स्थल से जुड़ा होने के कारण यहां से बराबर चारपहिया गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है। इसकी वजह से अक्सर जाम लग जाते थे। इस समस्या को देखते हुए रविवार की शाम चौकी इंचार्ज अभिमन्यु सिंह टीम के साथ कस्बे में घूम कर अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटवाया। कांस्टेबल राममिलन यादव, सत्यवेदी सिंह आदि रहे।
फोटो कैप्सन-11एसडीएन80पी-डुमरियागंज पुलिस की गिरफ्त में खड़े जुआरी।
पांच जुआरियों को पुलिस ने भेजा जेल
डुमरियागंज। सीओ महेंद्र सिंह देव के निर्देशन में डुमरियागंज थानाक्षेत्र में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रविवार को भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के बगल में स्थित की गली के एक खंडहर भवन में दबिश डालकर पांच जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस को 3000 रुपये और तलाशी के दौरान 820 रुपये और मिले। इसके अलावा ताश के 52 पत्ते भी बरामद किए गए। जुआरियों को जुआ एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया गया। एसआई रिंकू तिवारी व हमराही सिपाही राजन सिंह के साथ छापा मारा जहां पांच जुआरियों को पकड़ा गया। इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि संदिग्ध स्थानों पर पुलिस नजर रखे हुए है। पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।
ग्रामीणों के सहयोग से प्राचीन शिवमंदिर का होगा जीर्णोद्धार
फोटो- 68
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव में स्थित पुराने शिव मंदिर के रख रखाव, साफ-सफाई, मंदिर के जर्जर हिस्से की मरम्मत कराने के लिए भानपुर मस्जिदिया गांव में रविवार को बैठक हुई। प्रधान प्रतिनिधि शंभू अग्रहरि को जिम्मेदारी सौंपी गई।
टीम ने मंदिर की रंगाई पुताई, तालाब के सीढ़ियों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, मंदिर के मरम्मत का कार्य आपस में बांटा। शंभू अग्रहरि ने बताया कि विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के दिशा निर्देश पर पुराने शिव मंदिर की धरोहर को बचाने के लिए मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है जिससे की आने वाले पीढ़ियों को भी मंदिर के महत्व को समझाया जा सके। बता दें कि दो दिन पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मंदिर आकर पूजा पाठ किया था। प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष सैनी, ग्राम प्रधान हरिहर पुरी, सचिन श्रीवास्तव, दयावान प्रधान, मूलचंद वर्मा, रमेश, मनीष सिंह, राम अवतार, रमेश श्रीवास्तव, मंधे यादव आदि मौजूद रहे।
सभी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारेगी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
बैठक में सोनभद्र में आदिवासियों के नरसंहार की घटना की निंदा की
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले शोहरतगढ़ में रविवार को जिलाध्यक्ष शिवकुमार गौड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 9 अगस्त को आदिवासी दिवस घोषित किए जाने की सराहना की गई। साथ ही सोनभद्र जिले में हुए आदिवासियों के नरसंहार की कड़ी निंदा की गई। साथ ही घटना में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
जिलाध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार को सोनभद्र की प्रशासन को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। कहा कि यदि सर्वसमाज एक नहीं हुआ तो सरकार के दमनकारी नीतियों के चलते आदिवासियों का दमन हो जाएगा। एकजुटता से गौड़वान गणतंत्र पार्टी को मजबूत किया जा सकता है और आगामी विधानसभा चुनाव में सभी विधान सभा क्षेत्रों से बनाए जाने वाले पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने की योजना को सफल बनाया जा सकता है। इस दौरान जगदीश प्रसाद, शिव पूजन, रामलखन, वीरेंद्र पाल, रामबली, राजू, पंकज, सुरेश, रामशंकर आदि मौजूद रहे।
डीएम ने सीएमओ, बीएसए, डीपीओ व बीडीओ को लिखा पत्र
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी गंभीर हैं। सीएमओ, बीएसए, डीपीओ व सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर अनुपालन किए जाने की सख्त हिदायत दी है। इसके बाद भी प्रगति न होने पर दोषी पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा की ओर से जारी पत्र में अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में 15 हजार मासिक आय वाले असंगठित श्रमिकों की आयु 18-40 वर्ष के मध्य है, को 60 वर्ष आयु पूर्ण होने के पश्चात 3 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाने का प्रावधान है। योजना अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का उनकी पात्रता के अनुसार सभी जन सेवा केंद्रों से पंजीयन किया जा रहा है। इसका लाभ मानदेय पर कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, रोजगार सेवक व रसोइया भी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सीएमओ, बीएसए, डीपीओ व सभी खंड विकास अधिकारियों को विकास खंड स्तर पर ग्राम प्रधानों की बैठकें करके योजना का क्रियान्वयन के लिए विशेष कैंप लगवाने की पहल करें। आदेश की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सात वर्ष बाद संयुक्त जिला अस्पताल को मिला फिजीशियन
सिद्धार्थनगर। लगभग सात वर्ष से संयुक्त जिला चिकित्सालय में फिजीशियन का पद रिक्त चल रहा था। तत्कालीन सपा विधायक व चिकित्सक के बीच हुए विवाद में डॉक्टर का स्थानांतरण कर दिया गया। इसके बाद से सपा की सरकार जाने के साथ ही भाजपा की लगभग ढाई वर्ष बाद भी एक अदद फिजीशियन की तैनाती नहीं हो सकी थी। आखिरकार शुक्रवार को श्रावस्ती में तैनात रहे एक फिजीशियन की तैनाती जिला अस्पताल में हो गई। 19 जुलाई को शासन ने श्रावस्ती जिला अस्पताल में तैनात रहे फिजीशियन डॉ. संजय कुमार का तबादला यहां के लिए कर दिया है। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोचिस्मति पांडेय ने भी ज्वाइन करने की पुष्टि की है। वर्ष 2012 में कपिलवस्तु क्षेत्र से निर्वाचित सपा विधायक विजय पासवान व संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात फिजीशियन डॉ. महेश प्रसाद के बीच काफी विवाद हो गया। विधायक का आरोप था कि प्राइवेट प्रैक्टिस करके आमजन का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed