{"_id":"6aa58f27bae508a46507e1e0","slug":"388-children-vaccinated-and-163-pregnant-women-examined-across-24-villages-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-164476-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 24 गांवों में 388 बच्चों का टीकाकरण, 163 गर्भवतियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 24 गांवों में 388 बच्चों का टीकाकरण, 163 गर्भवतियों की जांच
विज्ञापन
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के धनोहरी गांव में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण करते सीएचसी अधिक्षक डाॅ.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
डुमरियागंज/भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के 24 गांवों में शनिवार को आयोजित एकीकृत टीकाकरण सत्र में 388 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान 163 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच के साथ उनका टीकाकरण भी हुआ।
भरवठिया मुस्तहकम, बेनीपुर, रमवापुर जगतराम और धनोहरी समेत विभिन्न गांवों में टीकाकरण सत्र लगाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने धनोहरी गांव पहुंचकर सत्र का औचक निरीक्षण किया। मौके पर एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद मिलीं। एएनएम के पास अद्यतन ड्यू लिस्ट के साथ टीकाकरण की पर्याप्त सामग्री उपलब्ध मिली।
अधीक्षक ने ग्रामीणों को समय से बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
उन्होंने एएनएम को गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान कम से कम छह बार प्रसव पूर्व जांच कराने के निर्देश दिए। जांच में एचआईवी, सिफलिस, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन, वजन, रक्तचाप, यूरिन और पेट की जांच शामिल है। इससे उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की समय से पहचान कर उपचार और जरूरी परामर्श दिया जा सकेगा।
इस दौरान उर्मिला यादव, मंजू, ममता, अनीता, फूल कुमारी, रुचि, मीना, पूजा, रोशनी, अनीता समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।