{"_id":"57263c8f4f1c1b35045cd17a","slug":"363-19-crore-would-be-spent-on-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास पर खर्च किए जाएंगे 363.19 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास पर खर्च किए जाएंगे 363.19 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में मंचासीन मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2016-17 में जिले के विकास पर गत वर्ष के सापेक्ष 69 लाख रुपये अधिक खर्च होगा। विभिन्न विभागों के माध्यम से जिले के विकास के लिए 363.19 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है। रविवार की शाम विकास भवन सभागार में हुई जिला विकास योजना समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। नौ पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भी धन आवंटित किया गया। मनरेगा में रोजगार कार्यक्रम के तहत 51.90 लाख मानव दिवस सृजन का अनुमोदन हुआ।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार महिला कल्याण विभाग सैय्यदा शादाब फातिमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला विकास योजना समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, मलिक कमाल यूसुफ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिला विकास योजना की संरचना के लिए शासन से 363.19 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया।
जो वित्तीय वर्ष 2015-16 के परिव्यय 362.50 करोड़ रुपये से 0.69 करोड़ अधिक है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के संबध में विस्तृत चर्चा किया गया। राज्य मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि विश्वास करें यह जिला अति पिछड़ा के रूप में पहचाना जाता है। इस लिए पूरा प्रयास रहेगा कि जिला योजना की अनुमोदित धनराशि का शत-प्रतिशत बजट का आवंटन विभिन्न विभागों के लिए कराया जाए।
विज्ञापन
बैठक में कृषि, उद्यान विभाग में लघु सीमांत किसानों की सहायता, पशुपालन, मत्स्य, वन, ग्राम्य विकास, जल संसाधन, पंचायती राज, बाढ़ नियंत्रण, सड़क एवं पुल, पर्यावरण, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा, परिवार कल्याण, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण स्वच्छता आदि बिंदूओं पर चर्चा किया गया। बैठक में पंचायत अध्यक्ष गरीब दास, सदर विधायक विजय पासवान, प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष चिंकू यादव, प्रतिनिधि राज्यसभा सांसद अफसर रिजवी समेत डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय, सीडीओ अखिलेश तिवारी, एएसपी मंशाराम गौतम, पीडी पीके पांडेय समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।