{"_id":"65d10ed48d286dd9e60de90c","slug":"36-buses-returned-from-kumbh-transport-system-back-on-track-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-113011-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कुंभ से वापस आई 36 बसें, पटरी पर आया परिवहन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कुंभ से वापस आई 36 बसें, पटरी पर आया परिवहन व्यवस्था
Sun, 18 Feb 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रयागराज में आयाेजित कुंभ मेले में जिले की 36 बसें भेजी गईं थीं। इसी वजह से लोकल रूटों पर बसों को कम कर दिया गया था। जिससे स्थानीय नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। लेकिन बसों के वापस आने से परिवहन व्यवस्था पटरी पर आ गई है और लोगों की लोकल रूटों पर आने जाने की समस्या कम हो गई है।
बताते चलें कि कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिले की 36 बसों को प्रयागराज भेजा गया था। बसों का संचालन कम होने से लोगों को यात्रा करने में कठिनाई भी होती थी। इसका कारण था कि लखनऊ व गोरखपुर रूट पर बसों की संख्या घटा दी गई थी। कई यात्री प्राइवेट वाहनों द्वारा अपने निर्धारित स्थल पर जाते थे। वहीं प्रयागराज में बस चले जाने के बाद प्राइवेट चालकों ने भी अपना किराया बढ़ा दिया था। यात्रियों को अधिक किराया भी देना पड़ रहा था। इस दौरान बसें डिपो पर चार से छह की संख्या में आ रही थीं। और उसे बंद रूटों पर भेज दिया जा रहा है। लेकिन बस के संचालन होने से एक बार फिर लोगों को यात्रा करने में राहत मिल रही है। जबकि जिले के कई रूटों पर अभी भी बस का संचालन बंद है। बसों के वापस आने से लोगों को राहत मिली है।
प्रयागराज में गई लगभग सभी बसें वापस आ गई है। बंद रूटों पर बसों को संचालन के लिए भेजा जा रहा है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलने लगी है।
-विजय कुमार गंगवार, एआरएम