फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   320 statues of laxshmi will be establish

Siddharthnagar News: 320 स्थानों पर स्थापित होंगी लक्ष्मी प्रतिमाएं

Fri, 10 Nov 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
320 statues of laxshmi will be establish
फोटो- है
विज्ञापन

तैयार हुए पंडाल, आज विराजेंगी मां लक्ष्मी

जिले में 320 लक्ष्मी प्रतिमा होंगी स्थापित, लोग करेंगे धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। दीपावली पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा लोग करते हैं। इस पर्व पर धन की देवी की पूजा का बड़ा महत्व है। कोई घर मेें पूजा करता है तो कोई पंडाल में मां की प्रतिमा स्थापित करके पूजा करता है। जिले में 320 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाए स्थापित होंगी। इसके लिए लोग पंडाल बनाने लगे हैं। पंडाल पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। संबंधित क्षेत्र के थाने की पुलिस भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेती रहेगी।

खुशियां का पर्व दीपावली रविवार को है। ऐसे में धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग घरों की सफाई करने के साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखने वाले श्रद्धालु पंडाल बनाने में बृहस्पतिवार पूरे दिन लगे रहे। पंडाल तैयार हो गया है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी विराजेंगी। इस दौरान लोग मां की पूजा अर्चना और कीर्तन करेंगे।
विज्ञापन

मां को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा करते हैं। पंडाल पर किसी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए संबंधित थाने की पुलिस को लगाया गया है। सुरक्षाकर्मी अपने-अपने क्षेत्र की प्रतिमा स्थल का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते रहेंगे। आकड़ों के मुताबिक, जिले में 320 मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed