फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पोलिया अभियान में 5.37 लाख बच्चों को ड्राप पिलाने का लक्ष्य

पोलिया अभियान में 5.37 लाख बच्चों को ड्राप पिलाने का लक्ष्य

Sat, 06 Apr 2019 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पोलिया अभियान में 5.37 लाख बच्चों को ड्राप पिलाने का लक्ष्य
फोटो-57
विज्ञापन

5.37 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य
आज जिले के 1173 बूथों पर मनेगा बूथ दिवस
छूटे बच्चों को सोमवार से पिलाए जाएंगे ड्राप
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पल्स पोलियो अभियान के ताजा चरण में बूथ दिवस सात अप्रैल को आयोजित है। जनपद में अभियान की सफलता के लिए स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान जागरूकता संबंधी स्लोगन व नारों के जरिए आमजन को पोलियो बीमारी से बचने के लिए आह्वान किया गया।
शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के प्रांगण से पल्स पोलियो अभियान के ताजा चरण की सफलता के लिए स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सदर तहसील में जाकर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय थरौली, बेलसड़, तेतरी बाजार के बच्चे शामिल रहे। सीएमओ ने बताया कि ताजा चरण की शुरुआत सात अप्रैल रविवार को बूथ दिवस से होगी। इस अभियान में जिले के 5 लाख 37 हजार 59 बच्चों को ड्राप पिलाने का लक्ष्य है। बूथ दिवस से छूटे बच्चों को गठित 712 डोर-डूू-डोर टीम सोमवार से घर-घर पहुंचकर पोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्य करेगी। रैली शुभारंभ अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत मौर्या, एसएमओ डॉ. संदीप पाटिल, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके आजाद, वीसीसीएम अनुराग शुक्ला, यूनीसेफ से गुफरान अहमद, अय्याज अहमद के अलावा योगेन्द्र प्रसाद यादव, सुरेन्द्र जाटव, प्रदीप त्रिपाठी, रवि चौधरी, शैलेश मणि त्रिपाठी, मनीष रंजन, सुन्नू प्रसाद, अजय कुमार, रवि पाठक, रमेश चन्द्र आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन


दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार
शोहरतगढ़। पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने अस्पताल परिसर से रैली में शामिल पीपीएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की टोली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन जागरूकता रैली नगर पंचायत शोहरतगढ़, नीबीदोहनी व गड़ाकुल गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल बच्चे दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार। पांच वर्ष के भीतर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएं, देश को पोलियो मुक्त बनाएं आदि नारा लगाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल यूनिसेफ के भुनेश्वर शर्मा, खंड सामुदायिक प्रबंधक सुरेंद्र पाल, संदीप कुमार गौतम, राकेश कुमार, उमेश प्रजाति, अंकिता गौतम, मोहम्मद रहमान, अंशिका गौतम, प्रतिभा वर्मा, मनोरमा चौरसिया, चांदनी मौर्या, शंभू यादव, विकास कसौधन, अंकुश चौधरी, संदीप, मनीष श्रीवास्तव, एस श्रीवास्तव, हाफिज एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीबी मरीजों को खोजेगा स्पेशल मोबाइल वैन
जिले के चार ब्लॉकों में नौ अप्रैल से चलेगा अभियान
भनवापुर ब्लॉक में अधिक रोगी मिलने के बाद हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। क्षय रोग (टीबी) विभाग जिले में नौ अप्रैल से चयनित चार ब्लॉकों में अभियान चला कर मरीजों को खोजेगा। इन गांवों में स्पेशल मोबाइल वैन से लोगों की जांच कर मरीजों की खोज की जाएगी। भनवापुर ब्लॉक में 15 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्पेशल मोबाइल वैन भेजकर अधिक लोगों तक पहुंच बना कर जांच कराने के लिए यह कदम उठाया है। टीबी विभाग को बीते दिनों भनवापुर ब्लॉक में टीबी के 15 मरीज मिलने से कान खड़े कर दिए।

विभाग ने जानकारी के अभाव में इन क्षेत्रों में उपचार न लेने वाले मरीजों की तलाश के लिए नौ अप्रैल से टीबी रोगियों की खोज के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसमें प्रथम व दूसरे दिन यानी 9-10 अप्रैल को भनवापुर, 11 अप्रैल को खुनियांव, 12 अप्रैल को मिठवल और 13 अप्रैल को लोटन ब्लाक में स्पेशल मोबाइल वैन भेज कर स्थानीय लोगों की जांच कर मरीज खोजे जाएंगे। नोडल अधिकारी डा. सौरभ कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि भनवापुर ब्लॉक में अधिक मरीज मिले हैं, इसलिए मोबाइल वैन भेजकर चार चयनित ब्लॉकों मे लोगों की जांच कराई जाएगी। बताते चलें कि जिले में लगभग 3400 टीबी के मरीज हैं।

टीबी के लक्ष्ण
दो हफ्ते से ज्यादा खांसी आना।
लगातार बुखार आना व वजन कम होना।
बलगम आना, साथ में कभी-कभी खून आना।
सावधानी
इधर-उधर नहीं थूकना चाहिए।
खांसते समय मुंह पर रूमाल जरूर रख लें।
संदेह होने पर बलगम की जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed