फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बिना मान्यता के चल रहे पांच विद्यालय बंद, तीन को बंद करने का जारी हुआ नोटिस

बिना मान्यता के चल रहे पांच विद्यालय बंद, तीन को बंद करने का जारी हुआ नोटिस

Wed, 02 Aug 2017 05:06 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता के चल रहे पांच विद्यालय बंद, तीन को बंद करने का जारी हुआ नोटिस
सिद्धार्थनगर। बिना मान्यता संचालित हो रहे जिले के पांच विद्यालयों को डीआईओएस ने बंद करा दिया है। तीन अन्य विद्यालयों को नोटिस दी गई है। दो दिनों में मान्यता संबंधी प्रमाण उपलब्ध न करने पर इन्हें भी बंद करने को कहा गया है। आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायत के बाद निरीक्षण कर डीआईओएस ने यह कार्रवाई की है। संबंधित विद्यालय संचालकों को हिदायत दी है कि निरीक्षण के दौरान दोबारा विद्यालय संचालित मिला तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई थी कि बांसी क्षेत्र में कई विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे हैं तो कुछ ऐसे हाईस्कूल भी चल रहे हैं, जिनके पास सिर्फ प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक तक की मान्यता है। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीआईओएस डॉ.राजबहादुर मौर्य ने बुधवार को बांसी क्षेत्र के संस्कार शिक्षा निकेतन अतरमू जिगिनिहवा का निरीक्षण किया। यहां मान्यता पूर्व माध्यमिक स्तर तक बताई गई, लेकिन कक्षाएं 10 तक चलाया जा रहा था। कोई कागजात नहीं उपलब्ध जाने पर विद्यालय बंद करने का आदेश दिया। इसी तरह नवज्योति पब्लिक स्कूल मान्यता विहीन पाया गया। बरगदवा स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में मान्यता कक्षा पांच की थी, विद्यालय हाईस्कूल तक संचालित हो रहा था। महुआ कला स्थित लाल बहादुर शास्त्री पब्लिक स्कूल कक्षा एक से पांच तक मान्यता होने की बात कहीं गई, लेकिन कोई कागजात नहीं दिखा सके। यहां कक्षाएं हाईस्कूल तक चलती हुई पाई गई। सत्यप्रकाश त्रिपाठी पब्लिक स्कूल मउ बिना किसी मान्यता के चलते हुए पाया गया। सभी विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया। इसके अलावा बिना मान्यता के विद्यालय चलाए जाने की शिकायत पर बांसी क्षेत्र के ही श्यामधर भट्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुवागाडा, स्वर्गीय कटेश्वरनाथ शिक्षण सेवा संस्थान साड़ी, सरस्वती शिक्षा केंद्र श्रीरामजोत बुढवा- बुढिया को नोटिस जारी कर विद्यालय तत्काल बंद करने को कहा गया है। इस संबंध में डीआईओएस डॉ.राजबहादुर मौर्य ने बताया कि निरीक्षण में पांच विद्यालय बिना मान्यता चलते हुए पाए गए। संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सके। सभी को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की जांच के लिए बीएसए को रिपोर्ट सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed