फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   30 thousand sacks DAP came in the district

जिले में आई 30 हजार बोरी डीएपी

Thu, 11 Nov 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
30 thousand sacks DAP came in the district
जिले में आई 30 हजार बोरी डीएपी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। उर्वरक की समस्या अब खत्म हो सकती है। जिले को एक साथ 30 हजार बोरी डीएपी खाद मिली है, जिसे समितियों पर भेजा जा रहा है।
उम्मीद है कि अब किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। धान की कटाई के बाद गेहूं की बुवाई शुरू हो गई है। इसमें डीएपी की आवश्यकता अधिक होती है। मगर बीते कई दिनों से खाद की किल्लत जारी है। न सरकारी समिति और न ही प्राइवेट दुकान पर डीएपी मिल रही थी। इससे किसान परेशान थे।
विज्ञापन

इसी बीच राहत भरी खबर यह है कि जिले में एक साथ 30 हजार बोरी डीएपी आवंटित हुई है, जो जल्द ही जिले के 140 समितियों पर पहुंचा दी जाएगी और वहां से किसानों को मिलनी शुरू हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि डीएपी बड़ी मात्रा में आ गई है और खाद आएगी। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। खाद की कमी नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed