{"_id":"5feb70128ebc3e3d594c3feb","slug":"3-vehicle-thieves-arrested-siddharthnagar-news-gkp378831648","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का वाहन बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का वाहन बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
ढ़ेबरुआ पुलिस की गिरफ्त में चोरी की बाइक के साथ आरोपी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी का वाहन बरामद, तीन गिरफ्तार
ढेबरुआ पुलिस ने धनौरा बुजुर्ग स्कूल के पास से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। ढेबरुआ पुलिस ने सोमवार रात वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को क्षेत्र के धनौरा बुजुर्ग गांव स्थित मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे के मैजिक वाहन सहित अन्य सामान बरामद किए गए। पूछताछ करने के बाद केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।
एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के धनौरी बुजुर्ग गांव स्थित मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल के पास चोरी करने वाले गिरोह के कुछ लोग मौजूद हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके कब्जे से चोरी के उपकरण, मैजिक वाहन, बाइक और चोरी के अन्य सामान बरामद हुए। उन्होंने बताया कि यह गिरोह मैजिक वाहन और बाइक का प्रयोग करके चोरी करता था और सुनसान घरों को निशाना बनाता था। पकड़े गए लोगों ने अपना परिचय मो. नफीस उर्फ लक्की थाना इटवा बताया। वह चर्चित अपराधी है। इसके विरुद्ध लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा विनय कुमार विश्वकर्मा निवासी तहसील गली कस्बा इटवा, जुबेर उर्फ बब्बू निवासी इटवा बाईपास रोड निवासी पहाड़पुर थाना इटवा को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चोरी की एक टाटा मैजिक वाहन, चोरी की एक बाइक, एक गैस सिलिंडर, एक बैटरी आदि बरामद किए गए। केस दर्ज करके तीनों को जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसआई शिवदास गौतम, अमित कुमार, रतीश चंचल पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद यादव, चंद्रकेश, मो. रिजवान आदि शामिल रहे।