फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   3 invalid hospitals seal

जांच में अवैध मिले तीन अस्पताल सील

Wed, 20 Apr 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
3 invalid hospitals seal
शोहरतगढ़ के जनहित हॉस्पिटल एवं फैक्चर क्लिलिनीक पर छापेमारी करते हुए एसडीएम, सीओ व स्वास्थ्य टी? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जांच में अवैध मिले तीन अस्पताल सील
विज्ञापन

एसडीएम की अगुवाई में शोहरतगढ़ में टीम ने अस्पतालों पर मारा छापा
अस्पताल से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके संचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। एसडीएम की अगुवाई में गठित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच में तीन अस्पताल अवैध मिलने पर सील कर दिए गए।
एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व सीओ हरिश्चंद्र के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक पीके वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित हो रहे निजी अस्पताल पर छापा मारा। इसके बाद यह कार्रवाई की और तीनों को तीन दिन के अंदर रिकॉर्ड सहित दस्तावेज के साथ प्रस्तुत होने का नोटिस जारी किया।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहे अस्पतालों में गैरकानूनी जांच आदि की शिकायत निरंतर मिल रही थी। बुधवार को एसडीएम शोहरतगढ़ उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ हरिश्चंद्र सीएचसी अधीक्षक सहित अन्य स्वास्थ्य टीम ने खुनुवां बाजार स्थित फात्मा एक्स-रे व क्लीनिक, रमवापुर तिवारी में ममता फ्रैक्चर क्लीनिक, शोहरतगढ़ बोरा पेट्रोल पंप के बगल स्थिति जनहित हॉस्पिटल एवं फ्रैक्चर क्लीनिक पर छापा मारा। जांच में तीनों अस्पताल अवैध संचालित पाए गए। कारण मांगने पर अस्पताल से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। एसडीएम ने तीनों अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई कर सील कर दिया।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ सीएचसी अधीक्षक पीके वर्मा ने बताया कि अस्पतालों के विरुद्ध नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर सभी रिकॉर्ड व कागजात एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। तीन दिन के अंदर रिकॉर्ड व कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं तो तीनों अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed