{"_id":"5fff291f8ebc3e2f2338a39c","slug":"3-92-lakh-robbed-from-businessman-s-accountant-siddharthnagar-news-gkp380779629","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टा सटाकर व्यवसायी के मुनीम से 3.92 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट्टा सटाकर व्यवसायी के मुनीम से 3.92 लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कट्टा सटाकर व्यवसायी के मुनीम से 3.92 लाख की लूट
अकरारी नाले के पास बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा (सिद्धार्थनगर)। रुपये लेकर लौट रहे मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा सटाकर 3.92 लाख रुपये लूट लिए और असलहा लहराते हुए निकल गए। वारदात बुधवार देर शाम गोल्हौरा अकरारी नाले के पास हुई। सूचना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई।
इटवा के कारोबारी ओम छापड़िया की इटवा कस्बे के अलावा बांसी सहित अन्य स्थानों पर सीमेंट की दुकान है। इटवा थानाक्षेत्र के मनिकौरा गांव निवासी मधुर श्याम उनकी दुकान पर मुनीम का करता था। मधुर श्याम बांसी दुकान पर रहता था। मुनीम के मुताबिक बुधवार शाम चार बजे पथरा और बड़हरा से 70 हजार रुपये का चेक और 3.92 लाख रुपये नकद लेकर इटवा गया था। अभी गोल्हौरा थानाक्षेत्र के अकरारी नाले के पास पहुंचा था कि इटवा की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक रोक दी। जब तक वह कुछ सोच पाता एक ने कट्टा सटा दिया और दूसरे ने रुपये और चेक निकाल लिए। इसके बाद असलहा लहराते हुए निकले। मुनीम ने लूट की सूचना मालिक को दी। दुकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले में सीओ इटवा के अलावा इटवा, गोल्हौरा थाने की पुलिस छानबीन कर रही है।