फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   27 buses went on election duty, now will have to endure shortage for seven days

Siddharthnagar News: चुनाव ड्यूटी में गईं 27 बसें, अब सात दिन सहनी होगी किल्लत

Wed, 29 May 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
27 buses went on election duty, now will have to endure shortage for seven days
अंतिम चरण के चुनाव के लिए डिपो से 27 बसें हुईं रवाना
विज्ञापन

बस की संख्या कम होने से लोकल रूट पर संचालन ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा के सातवें चरण की चुनावी ड्यूटी के लिए डिपो से 27 बसों को भेज दिया गया। इससे जिले में मात्र 21 बसों से यात्रियों को यात्रा करायी जा रही है। यात्रियों को समय से बस नहीं मिलने से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
डिपो में पर्याप्त बस होने पर गोरखपुर व लखनऊ रूट पर 12-12 बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन डिपो में मात्र 21 बस होने से कई रूटों पर बस को नहीं भेजा गया, जबकि गोरखपुर व लखनऊ रूट पर भी बसों के संचालन की संख्या कम कर दी गई। मंगलवार को शहर के मुख्य मार्ग पर यात्री बस का इंतजार करते नजर आए, जबकि रेलवे स्टेशन पर भी काफी भीड़ थी। बस नहीं होने से यात्री जगह-जगह पर खड़ा होकर प्राइवेट वाहन का इंतजार कर रहे थे। जबकि बढ़नी, शोहरतगढ़ जाने वाले यात्री लखनऊ जाने वाले ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अलीगढ़वा जाने के लिए बर्डपुर स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही कुसुम ने बताया कि एक बस अलीगढ़वा जाती है। वह भी अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन

प्राइवेट वाहन चालक सवारी पूरा होने पर ही जाएंगे, तेज धूप में पिछले दो घंटे से साधन का इंतजार कर रही है। साड़ी तिराहे पर बस का इंतजार कर रहे अनवर ने बताया कि बांसी जाना है, पिछले एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे है, लेकिन अभी तक बस नहीं आई है। जबकि पहले हर आधे घंटे पर बांसी के लिए बस मिल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बढ़नी जाना था, काफी देर इंतजार करने पर भी कोई बस नहीं मिला। लखनऊ जाने वाली ट्रेन वाली है, उसी से बैठकर जाना पड़ेगा, जबकि वह भी 15 मिनट देर से चल रही है।
-साधू शरण चौधरी
------
बस कम होते ही कई रूटों पर संचालन ठप हो जाता है, ऐसे में सबसे अधिक परेशानी लोकल रूट पर ही होती है। भीषण गर्मी में लोगों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है।

-सतेंद्र कुमार शुक्ल
---------
चुनाव ड्यूटी में 27 बस भेजी गई है। जो बस डिपो में मौजूद है, उसी से यात्रियों को सुविधा दी जा रही है। लोकल रूट पर फेरे बढ़ाए गए है, इससे यात्रियों को असुविधा नहीं होगी।
-वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed