फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   26.59 lakh saplings planted, if ready then the district will be covered with greenery

Siddharthnagar News: 26.59 लाख लगे पौधे, तैयार हो जाएं तो जिले में छा जाएगी हरियाली

Sun, 23 Jul 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
26.59 lakh saplings planted, if ready then the district will be covered with greenery
तरकुलवा विकासखंड के सिरवनिया गांव के गांधी उपवन में पौधरोपण करते सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपा
देवरिया। शनिवार को गांव से लेकर शहर तक मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने बृहद पौधारोपण अभियान में सहभागिता निभाई। एक ही दिन में विभिन्न प्रजाति के 26.59 लाख पौधे रोपे गए। लोगों का कहना था कि इतने पौधे अगर तैयार हो जाएं तो जिले में हरियाली छा जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार राज्य के हरित क्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए बृहद पौधारोपण अभियान चला रही है। इसका शुभारंभ शनिवार को हुआ। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु ने छोटी गंडक नदी की तलहटी में स्थित माधोपुर ग्राम समाज पैच-तृतीय में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मौलश्री का पौधा लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में 31,48,860 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे दो चरणों में पूर्ण किया जाएगा। पहले चरण में आज 26.59 लाख लगाए जा रहे हैं। शेष पौधे 15 अगस्त को लगाए जाएंगे। पूरे प्रदेश को 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। पौधा लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने पौधों के रखरखाव के लिए जनसहभागिता पर जोर दिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कनकचंपा पौधे का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधे हमारा भविष्य हैं। पौधारोपण अभियान जन सहभागिता के बिना अधूरा है। इसी क्रम में ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सलेमपुर के बिगही ग्राम में पौधारोपण किया। जनपद के नोडल अधिकारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह ने विकास भवन परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार एवं डीडीओ रविशंकर राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृक्ष दूर करेंगे धरती का प्रदूषण: डॉ रमापति



देवरिया। भाजपा की ओर से 15 अगस्त तक चलने वाले पौधारोपण अभियान का शुभारंभ शनिवार को सदर सांसद डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी ने महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज परिसर व रामपुर कारखाना के सिरवनिया में आम, नीम, आंवला और अमरूद का पौधा लगाकर किया। डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि 22 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले इस पौधारोपण अभियान में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर भाजपा देवरिया में चरणबद्ध तरीके से बूथ स्तर तक पूरे जनपद में पांच लाख पौधे लगाकर पालकों के माध्यम से संरक्षित करेगी। इस दौरान अभियान संयोजक संजय सिंह, सहसंयोजक पवन कुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, अजय कुमार दुबे, जिला मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।




---------------



नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पौधारोपण



देवरिया। बृहद पौधारोपण अभियान के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के नेतृत्व में अधिकारी व कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न जगहों पर पौधे लगाए। इस दौरान ईओ रोहित सिंह, कर निर्धारण अधिकारी शशिकला, सफाई लिपिक काशीनाथ पांडेय, डीपीएम अनमोल रत्न सिंह समेत विभिन्न वार्डाें के सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed