{"_id":"611bea598ebc3e4321527efc","slug":"251-left-the-pgt-exam-siddharthnagar-news-gkp405844598","type":"story","status":"publish","title_hn":"251 ने छोड़ी पीजीटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
251 ने छोड़ी पीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन
251 ने छोड़ी पीजीटी की परीक्षा
सिद्धार्थनगर। जिले के दो केंद्रों पर मंगलवार को दो पालियों में माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की ओर से प्रवक्ता के लिए पीजीटी परीक्षा का आयोजन किया गया। कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इसमें 251 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दस्ते की टीम केंद्र का निरीक्षण करके परीक्षा का जायजा लेती रही।
पीजीटी परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 1412 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 तक हुई। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 92 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर में 259 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 49 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक हुई। इसमें रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में 480 परीक्षा पंजीकृत थे। इसमें 71 ने परीक्षा छोड़ दी।
बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर में 193 में परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 39 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस के अलावा सचल दस्ते की टीम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके जायजा लिया। डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है।