फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   25 corona Postive found

वनकर्मी समेत 25 कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 23 Oct 2020 06:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
25 corona Postive found
वनकर्मी समेत 25 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया
जिले में अब पाए जा चुके हैं 3655 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। वनकर्मी समेत जिले में 25 कोरोना संक्रमित मिले। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3655 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3311 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 302 का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 10 संक्रमित बांसी ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें पचहर गांव में चार, मधुकरपुर और बड़हर घाट गांव में दो-दो और हरैया नानकार और अशोकनगर में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक के बड़गों, करौती, रसूलपुर, वन विभाग और पीडब्ल्यूडी में एक-एक संक्रमित मिले। जोगिया के सिकरी भड़रिया, पलिया सिसवा, शोहरतगंज गांव में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ अलीदापुर और बनकटवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। मिठवल के करही और बनकटा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज जोखौली, खुनियांव के गौरी बाजार गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 25 संक्रमित मिले हैं, उन्हें महिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed