फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2248 people surrendered ration cards

2248 लोगों ने सरेंडर किए राशन कार्ड

Tue, 31 May 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
2248 people surrendered ration cards
2248 लोगों ने सरेंडर किए राशन कार्ड
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील के आपूर्ति कार्यालय पर आवेदन करके राशन कार्ड की सूची से नाम हटाने वालों की संख्या बढ़ गई है। बड़ी मुश्किल से राशन कार्ड से नाम हट पा रहा है। मंगलवार तक डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के तीन ब्लॉक के कुल 2248 लोगों ने अपने राशन कार्ड निरस्त करा दिए।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में कुल 2248 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड कटने का आवेदन किया है, जिसमें डुमरियागंज ब्लॉक के लगभग 1800 तथा भनवापुर क्षेत्र के 248 और खुनियाव ब्लॉक के लगभग 200 लोगों ने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड योजना से अपना नाम हटवाने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

डुमरियागंज के कादिरबाद रोड स्थित आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर प्रतिदिन सवेरे से ही लोगों की ओर से पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची से नाम हटवाने के लिए आवेदन लेकर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक चलता रहता है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक एके सहाय ने बताया कि पात्र गृहस्थ राशन कार्ड योजना के पात्रों का सत्यापन किया जा रहा है। अपात्र पाए गए लोगों का नाम राशन कार्ड सूची से चिह्नित कर हटाया जा रहा है। जल्द ही राशन कार्ड सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed