फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ढाई लाख वोटरों के लिए अलग से लगेगी लाइन

ढाई लाख वोटरों के लिए अलग से लगेगी लाइन

Wed, 03 Apr 2019 11:02 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
ढाई लाख वोटरों के लिए अलग से लगेगी लाइन
voter - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपनी भागीदारी निभाते हुए लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनें, इसके लिए आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में अब बूथों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से कतार बनवाने का निर्णय लिया गया है। जिससे इन लोगों को अधिक समय तक कतार में न खड़ा होना पड़े। यह प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। जिले में 60 से 79 वर्ष के बीच करीब 258734 वोटर हैं। ये लोग अलग से लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


लोकतंत्र के महापर्व को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त है। जहां एक तरफ शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। वहीं, दूसरी ओर मतदाताओं को जागरुक करने के लिए तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं, जिससे वोट प्रतिशत बढ़े और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। अभियान चलाकर युवा मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। इसके अलावा लोगों को विभिन्न माध्यमों से मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मगर इस बार आयोग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सहूलियत देने का निर्णय लिया गया है। अक्सर देखा जाता है कि मतदान के दिनों में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ होने के कारण वरिष्ठ व बुजुर्ग मतदाताओं को वोट डालने में काफी परेशानी होती थी। समस्याओं को देखते हुए अधिकांश लोग वोट ही नहीं डालने जाते थे, क्योंकि उन्हें अधिक समय तक लाइन में खड़ा होना पड़ता था। इस समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आयोग ने मतदान केंद्र पर तीन लाइन लगवाने का निर्णय लिया है। अब मतदान केंद्र पर तीन लाइन(एक महिला, एक पुरुष व एक वरिष्ठ नागरिकों) लगेंगी। पहले के चुनावों में दो ही लाइनें लगती थीं। इससे जिले में 12 मई को होने वाले छठे चरण के चुनाव में मतदान के दिन सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


एक साथ भेजेंगे तीन लोगों को ः डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि मतदान केंद्र पर नई व्यवस्था के तहत तीन लाइन लगेगी।  इसमें एक बार में तीन लोगों को अंदर भेजा जाएगा। एक वरिष्ठ नागरिक, एक महिला व एक पुरुष मतदाता। इससे किसी को भी परेशानी नहीं होने पाएगी। न तो  कोई आगे-पीछे जाने के लिए हो- हल्ला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed