{"_id":"5c7eae1dbdec22143e2c4d44","slug":"21551805981-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से सटे सीमाई गांवों में खर्च होंगे 440.11 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से सटे सीमाई गांवों में खर्च होंगे 440.11 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से सटे सीमाई गांवों में खर्च होंगे 440.11 लाख
बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत मिली वित्तीय स्वीकृति
सीसी रोड, केसी ड्रेन, पेयजल व स्कूलों पर खर्च होगी धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पड़ोसी मुल्क नेपाल से सटे भारतीय क्षेत्र के सीमाई इलाकों में सीसी रोड, केसी ड्रेन, पेयजल व सरकारी स्कूलों में विविध कामों पर पर 440.11 लाख रुपये खर्च होंगे। बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत शासन ने प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। चालू वित्तीय वर्ष में ही सभी कार्य पूर्ण करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।
वित्तीय वर्ष 2018-19 में बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम अंतर्गत जिन कार्यों के लिए 440.11 लाख रुपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। उसमें शोहरतगढ़ ब्लॉक में ग्राम पकड़िहवा में सीसी रोड एवं केसी ड्रेन का निर्माण 35.25 लाख, बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धंधरा में सीसी रोड, केसी ड्रेन का निर्माण 22.77 लाख, ग्राम बनचौरा में सीसी रोड एवं केसी ड्रेन निर्माण 28.81 लाख, बढ़नी विकास खंड में ग्राम धंधरा में जूनियर हाईस्कूल के गेट एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण 8.45 लाख, ग्राम चरिगवा के प्राथमिक विद्यालय में दो अदद अतिरिक्त कक्षा-कक्ष एवं शौचालय का निर्माण 16.97 लाख, बर्डपुर ब्लॉक के मॉडल गांव भटौली में ग्रामीण पाइप पेयजल व्यवस्था 184.14 लाख, शोहरतगढ़ ब्लॉक में ग्राम पकड़िहवा में दो अदद सौर ऊर्जा आधारित दोहरे पंप समेत टीटीएसपी का निर्माण 6.67 लाख, शोहरतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत बर्डपुर-पल्टादेवी मार्ग से सीतारामपुर मार्ग का मरम्मत कार्य 30.64 लाख, सपही से बरवास संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य 17.52 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उपरोक्त कार्यों को पूर्ण कराने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को जिलाधिकारी की ओर से कड़ी हिदायत दी गई है। बताया कि अवमुक्त धनराशि का पूर्ण उपयोग समयबद्ध ढंग से 31 मार्च 2019 तक करने के निर्देश दिए गए हैं।