{"_id":"5c489e86bdec2273896349a9","slug":"21548263046-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-नेपाल टूनार्मेंट ट्राॅफी पर फैजाबाद का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडो-नेपाल टूनार्मेंट ट्राॅफी पर फैजाबाद का कब्जा
Wed, 23 Jan 2019 10:34 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
विजेता टीम को पुरस्कृत करते कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में चल रहे 11 दिवसीय इंडो-नेपाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच एससीए लखनऊ व एसएसई फैजाबाद के बीच खेला गया। 15 ओवर के इस मुकाबले में फैजाबाद ने छह विकेट से लखनऊ को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि मंत्री जय प्रताप सिंह ने विजेता फैजाबाद के कप्तान ज्ञानेंद्र वर्मा को ट्रॉफी व 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसी तरह उपविजेता लखनऊ के कप्तान आकाश कौशल को ट्रॉफी व 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।
फैजाबाद की टीम ने टॉस जीतकर लखनऊ की टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। लखनऊ की टीम ने 11 ओवर में 49 रन बनाकर ढेर हो गई। जवाब में उतरी फैजाबाद की टीम ने आठवें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फैजाबाद के खिलाड़ी सोनू सिंह को पांच विकेट लेने पर दिया गया। लखनऊ टीम के खिलाड़ी अभय सिंह को बेहतर प्रदर्शन पर मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार में बाइक दिया गया। समापन पर मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि खेल एक सिक्के के दो पहलू है। क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड से मानी जाती है। टूर्नामेंट आयोजक जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस दौरान बीडीओ तारा देवी, एसओ रणधीर कुमार मिश्रा, डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अंबिका त्रिपाठी उेर्फ बजाज बाबा, मनीष श्रीवास्तव, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।