{"_id":"5b8d756142c792593176dee4","slug":"21535997281-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से जमीन को बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से जमीन को बेचने का आरोप
siddharthnagar
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देने पहुंचे लाेग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर तहसील क्षेत्र के दतरंगवा गांव के लोगों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर गांव के ही एक व्यक्ति की जमीन को दिलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से सरकारी दस्तावेज में नाम करा लिया और अब उसी के आधार पर जमीन को बेच रहे हैं। मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की जाए।
डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में क्षेत्र के दतरंगवा गांव निवासी सोनू कुमार ने कहा है कि कुछ लोगों ने पिता के नाम दर्ज जमीन को गलत तरीके से अपने नाम करा लिया है। हमे बेदखल करके जमीन पर कब्जा जमा लिए हैं और अब उसी जमीन को बेच रहे हैं। इस मामले को लेकर कई जगहों पर शिकायत की, लेकिन हमारी कोई नहीं सुन रहा है। अगर उन लोगों ने पूरी जमीन को बेच दिया तो हम बेघर हो जाएंगे। मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई की जाए और हमारी जमीन हमको दिलवाई जाए। ज्ञापन देने वालों में गांव के दूधनाथ, नंदलाल, बाबूलाल, राधेश्याम गुप्ता, अशोक, रामदेव आदि मौजूद रहे।