{"_id":"59e38ccc4f1c1bda538b777a","slug":"21508084940-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक के गले में घुसा सरिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक के गले में घुसा सरिया, मौत
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्हिया (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के चिल्हिया गांव निवासी दो सगे भाई नेपाल के तौलिहवा में रविवार की सुबह किसी काम से गए थे। घर लौटते समय ट्रॉली पर लदा सरिया गले में घुसने से एक भाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक भाई बाइक गिरने से जख्मी हो गया। उसका नेपाल के ही एक अस्पताल में उपचार हो रहा है। दूसरे की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार के लोग नेपाल के लिए रवाना हो गए थे।
क्षेत्र के चिल्हिया गांव निवासी रणजीत (20) और आदर्श (15) पुत्र मधुर श्याम गुप्ता सोमवार की सुबह किसी काम से बाइक से नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा में गए हुए थे। काम पूरा होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी वह तौलिहवा से पांच किलोमीटर दूर बैदौला गांव के निकट पहुंचे थे कि बाइक के आगे जा रही सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक रुक गई। सरिया ट्रॉली से पीछे बढ़ा हुआ था। रणजीत तो जल्दी से सिर को नीचे कर लिया, जबकि पीछे बैठे आदर्श के गले में सरिया घुस गया। हादसे में आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक गिरने से रणजीत भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची तौलिहवा पुलिस ने घायल को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि आदर्श के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी गई। इसके बाद पिता मधुर श्याम गुप्ता नेपाल रवाना हो गए हैं।