{"_id":"59d902b14f1c1bce538b63df","slug":"21507394225-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे में उतरा करंट, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे में उतरा करंट, किसान की मौत
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा विशुनपुर में शनिवार को पंखे में करंट उतरने से किसान की मौत हो गई। घटना दोपहर की है। पिता को बचाने की कोशिश में बेटी व बहू भी करंट की चपेट में आ गईं, हालांकि उन्हें बचा लिया गया।
बड़हरा विशुनपुर गांव निवासी रामकृपाल भारती (50) दोपहर में खेत से घर लौटा। बरामदे में लगे स्टैंड फैन को हाथ से अपनी तरफ घुमाने लगा, इसी दौरान पंखे में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से रामकृपाल पंखे में चिपक गया। उसकी हालत देख पास खड़ी बेटी हंसारी व बहू साधना छुड़ाने लगी तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं। संयोग ही रहा कि अन्य सदस्यों ने तत्काल बिजली बंद कर दोनों को करंट से छुड़ा लिया। तब तक रामकृपाल की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर इटवा के नायब तहसीलदार अनिल पाठक व हलका लेखपाल वासुदेव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने बताया कि अगर आम आदमी बीमा के तहत बीमा हुआ होगा तो लाभ दिया जाएगा। मृतक के परिवार में 2 पुत्र व एक पुत्री हैं। बड़ा पुत्र पलटू मुंबई रहकर रोजगार करता है। दूसरा पुत्र गोविंद व पुत्री हंसारी घर पर हैं। घटना की सूचना से गांव में शोक छा गया है। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर अरविंद कुमार मिश्रा का कहना था कि घटना की कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है।