{"_id":"5984a5bd4f1c1bb3258b47db","slug":"21501865405-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी निकालने गई किशोरी की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी निकालने गई किशोरी की तालाब में डूबकर मौत
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहांस बाजार (सिद्धार्थनगर)। उसका थाना क्षेत्र के बरडाड बरगदही गांव में शुक्रवार को एक किशोरी की तालाब में डूबकर मौत हो गई। गांववालों ने घंटों खोजबीन कर शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि घर की पुताई करने के लिए किशोरी तालाब में मिट्टी निकालने गई थी, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई और डूब गई।
क्षेत्र के बरडाड बरगदही सजरा (16) पुत्री रईश शुक्रवार को घर की पुताई करने के लिए मिट्टी निकालने गांव के बाहर तालाब में गई थी। वह मिट्टी निकाल रही थी, तभी पैर फिसलने गहरे पानी में चली गई और डूब गई। साथ में गई उसकी बहन नाजरा ने उसे डूबता हुआ देखकर शोर मचाया, लेकिन आवाज दूर तक नहीं पहुंच पाई। गांव में जाकर उसने परिजनों को डूबने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों के घंटो खोजबीन के बाद शव को तालाब से लिकाला गया। मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।