फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   21 students were deprived of the even semester examination for using unfair means

Siddharthnagar News: अनुचित साधन के प्रयोग पर सम सेमेस्टर की परीक्षा से 21 छात्र वंचित

Sun, 13 Apr 2025 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
21 students were deprived of the even semester examination for using unfair means
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व उससे संबद्ध छह जिले के महाविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करने पर 21 छात्रों को सम सेमेस्टर की परीक्षा से वंचित कर दिया गया है। वहीं 11 छात्रों का परिणाम निरस्त किया गया है।
विश्वविद्यालय व उससे जुड़े छह जिले के महाविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान 62 छात्र-छात्राएं अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए गए थे, जिससे आरोपित छात्र-छात्राओं की काॅपियों को संबंधित विषय के शिक्षक से दोबारा मूल्यांकन करवाया गया। इसमें 30 छात्र-छात्राओं पर आरोप सिद्ध नहीं होने से उन्हें दोष मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं 21 परीक्षार्थियों काे समिति ने अनुचित साधन प्रयोग में दोषी पाए जाने के कारण 2024-25 के परीक्षा परिणाम को निरस्त करते हुए 2025-26 की परीक्षा से भी वंचित कर दिया है। वहीं 11 परीक्षार्थियों को दोषी पाए जाने पर समिति ने 2024-25 का परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम निरस्त में सिद्धार्थनगर के पांच छात्र, महराजगंज के तीन, बलरामपुर के दो व संतकबीरनगर के एक छात्र को चिह्नित किया गया है।
परीक्षा परिणाम निरस्त करने के साथ सम सेमेस्टर की परीक्षा से बाहर करने के लिए महराजगंज के 13 छात्र, सिद्धार्थनगर से तीन छात्र, बलरामपुर से तीन व बस्ती से एक छात्र को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed