{"_id":"5b648e864f1c1b66428b5c12","slug":"201533316742-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप,अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर करें कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप,अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर करें कार्रवाई
siddharthnagar
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें झोलाछापों और गलत तरीके से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर 10 दिनों में कार्रवाई करके रिपोर्ट देने के लिए कहा। चेतावनी दी गई कि अगर कार्रवाई समय से नहीं हुई उन पर कार्रवाई होगी और वे स्वयं टीम से जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
बैठ के दौरान डीएम कुणाल सिल्कू ने सीएमओ को निर्देश दिया कि दवाओं की उपलब्धता और दवाओं के कमी की सूची और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जिम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। डीएम ने जिले में 102 व 108 नंबर के एंबुलेंस की मानक रूप से स्थिति की जांच कराकर रिपोर्ट देने, बिना अनुमति संचालित हो मेडिकल स्टोर, अस्पताल, झोलाछाप, अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापामारी करके रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि सात अगस्त तक पेंशन सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी सात अगस्त तक सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया। महिला हेल्पलाइन तथा मनरेगा की प्रगति रिपोर्ट ठीक पाई गई है। बीएसए को प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकों एवं ड्रेस वितरण कराए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ हषिता माथुर, एडीएम ेप्रमोद शंकर शुक्ल, पीडी संत कुमार सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।