{"_id":"6626e09683ae0da91c0afc24","slug":"20-thousand-students-from-six-districts-took-the-exam-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-116215-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छह जिले के 20 हजार छात्रों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छह जिले के 20 हजार छात्रों ने दी परीक्षा
Tue, 23 Apr 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विवि में चौथे दिन आठ विषयों में हुई सम सेमेस्टर की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में चौथे दिन सोमवार को तीनों पालियों में आठ विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। चौथे दिन विश्वविद्यालय सहित छह जिले के महाविद्यालयों में लगभग 20 हजार छात्रों ने परीक्षा दी।
चौथे दिन कला विज्ञान व वाणिज्य वर्ग के स्नातक के छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें छठे सेमेस्टर के छात्रों का गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान, मनोविज्ञान, वाणिज्य का द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों का जंतु विज्ञान, अर्थशास्त्र का व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों का कंप्यूटर एप्लिकेशन व कंप्यूटर साइंस की परीक्षा संपन्न हुई। सभी महाविद्यालयों में चल रही परीक्षा का विश्वविद्यालय की ओर से सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती रही। परीक्षा के दौरान प्रशासन की बनाई गई टीम महाविद्यालय पर मौजूद रही। बुद्ध विद्या पीठ के प्राचार्य प्रो अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों पालियों की परीक्षा शांति पूर्ण से संपन्न हुई।